राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए ऐसा क्या कह दिया कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण

नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता वाला बताया. बीजेपी नेता ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा राहुल गांधी के बयानों में साफ झलक रही है.

NewsTak
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार कियाहै. उन्होंने कहा- "राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजक मानसिकता को दिखाता है. मेरा मानना ​​है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सौहार्द एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है.''

Read more!

नितीन नबीन ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजी हताशा अब उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है. यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रही है.' 

मैं शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं- नितिन नबीन 

नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए आगे कहा- ''मैं आपके शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं. क्या नक्सलवाद का खात्मा देशद्रोह का काम है? क्या इस देश की सीमा की रक्षा करना देशद्रोह का काम है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना देशद्रोह का काम है?'

राहुल गांधी ने आखिर क्या कह दिया कि मच गया बवाल ? 

रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब आप घर जाएंगे और RSS के कार्यकर्ता आपसे मिलने आएंगे पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की बात करेंगे तो आप उनसे सीधे कहिए- ''आपका प्रधानमंत्री गद्दार है...आपका संगठन गद्दार है...आपने देश को बेचने का काम किया है.'' अमेठी में राहुल गांधी ने और क्या कहा? यहां जानें 

'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान...लोगों को लगने जा रही जबरदस्त चोट', रायबरेली में राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी

मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जानिए 1980 में लॉन्च हुई पारले की इस आइकॉनिक टॉफी की दिलचस्प कहानी
 

    follow google news