Students Protest big Update: छात्र आंदोलन और विपक्ष के प्रदर्शन पर जेपी नड्‌डा का बड़ा ऐलान

न्यूज तक डेस्क

22 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 22 2026 9:14 PM)

JP Nadda ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के अनशन और विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जेपी नड्‌डा विपक्ष खासकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे. इस दौरान इन्होंने पार्लियामेंट में चर्चा करने की बात की.

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अभिजीत दीपिके के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के अनशन और विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जेपी नड्‌डा ने ऐलान किया कि पार्लियामेंट में सरकार पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. 

Read more!

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि- मित्रों ये जो स्टूडेंट्स की डिमांड है. मेरा अग्रह है कि इसपर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इसमें राजनैतिक लाभ लेना उचित नहीं है. ये एक बड़ी समस्या है. आज शाम को 4 बजे भारत के संसद में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतिकरण दिया. इसमें उन्होंने 150 पेपर लीक के बारे में चर्चा की. ये जांच का विषय है और सरकार जिम्मेवार है. इसलिए निश्चित रूप से हर एक बात का जवाब जांच के साथ जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी रखेगी. 

जेपी नड्‌डा ने आगे कहा-  जम्मू-कश्मीर में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के एग्जाम में पेपर लीक हुआ, जहां जहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार है. हिमाचल प्रदेश में स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड में पेपर लीक हुआ जहां कांग्रेस की सरकार है. झारखंड में जेएसी में हिंदी और साइंस के पेपर लीक हुए जहां जेएमएम और कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में इंटरमीडिएट के लैग्वेंज का पेपर लीक हुआ वहां पर कांग्रेस और सीपीआई की  सरकार है. तेलांगाना में एसएससी लैंग्वेज का भी पेपर लीक हुआ. तमिलनाडु में बीएड का पेपर लीक हुआ तो वहां विपक्ष की सरकार थी. वेस्ट बंगाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक हुआ तब वहां टीएमसी की सरकार थी. पंजाब में पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में ग्रुप बी के पेपर लीक हुआ. कर्नाटक जहां कांग्रेस की सरकार वहां पीयूसी का पेपर लीक हुआ.

छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं- नड्‌डा

इंडी गर्वनमेंट के बारे में आपने क्यों नहीं चर्चा की. आपने उसे अलग क्यों रखा. आपका उद्देश्य छात्रों का हित नहीं है. स्टूडेंट्स को जस्टिस मिले इसमें आपका इंट्रेस्ट नहीं है. स्टूडेट्स की मांग को लेकर आप राजनैतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है. ये समय ऐसा नहीं है हमारी सरकारें, आपकी सरकारे ये सब करके विभाजित करें. हम आरोप प्रत्यारोप से बाहर निकलकर हमें चर्चा करनी चाहिए. चर्चा के लिए सबसे अच्छा माध्यम है पार्लियामेंट. 

हम सोनम वांगचुक का हालचाल पूछने गए- नड्‌डा

सोनम वांगचुक से मुलाकात पर जेपी नड्‌डा ने कहा-  ''वे मेदांता में गए तो हम वहां गए और उनका हाल-चाल पूछा. हमने कहा कि अनशन तोड़िए और मुख्य धारा में शामिल होकर बच्चों को सही डायरेक्शन की तरफ ले जाएं. सरकार सारी विषयों के बारे में चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि मैं इसपर बताता हूं. आज उन्होंने पत्र लिखा है. हम इसपर जवाब देंगे.''

विपक्ष अपनी बातों को रखे, सरकार जवाब देगी- नड्‌डा

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार पेपर लीक पर पार्लियामेंट में चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष अपनी बातों को रखे और हम उसका जवाब देंगे. 
 

Delhi CJP Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखी नई मांग, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर साधा निशाना

सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के अस्पताल से जारी किया वीडियो मैसेज, बोले आज 25वां दिन है अनशन का. मैं जिंदा हूं. सरकार के सामने रखीं ये शर्तें, देखें Video