Keralam Assembly Election 2026: केरलम के लिए बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे राजीव चंद्रशेखर

Keralam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही केरल की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव.

BJP Candidate List Keralam
BJP Candidate List Keralam

ऐश्वर्या पालीवाल

follow google news

BJP Candidate List for Keralam Assembly Election: रविवार 15 मार्च को विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद केरल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है. केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को सिंगल फेज में  चुनाव होने वाले है. इसी सरगर्मी के बीच भाजपा ने राज्य के 47 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक राजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Read more!

बीजेपी ने भरोसेमंद चेहरों को मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी इस बार पूरी तरह केरल चुनाव जीतने के मूड में दिख रही है और यहीं वजह है कि उन्होंने अपने भरोसेमंद और दिग्गज चेहरों को मैदान में उतारा है. इसी कड़ी में पार्टी ने अपनी गढ़ कहे जानी वाली नेमोम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है. आपको बता दें कि राजीव चंद्रशेखर ने हाल के महीनों में ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और अब उनका लिस्ट में नाम आ गया है.

इसके अलावा दिग्गज चेहरों की बात की जाएं तो वी. मुरलीधरन  कझाकुट्टम सीट से, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन मंजेश्वर से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने पूर्व नौकरशाह आर. श्रीलेखा को वट्टीयूरकावू से टिकट देकर चौंकाया है जो प्रशासनिक अनुभव के साथ राजनीति में उतरी हैं.

इन सीटों पर टिकी है नजरें

केरलम विधानसभा चुनाव में कुछ सीट ऐसी है जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई है. नेमोम सीट पर बीजेपी की तरफ से राजीव चंद्रशेखर उम्मीदवार है और यहां इनकी CPIM से सीधी लड़ाई है. मंजेश्वर सीट पर बीजेपी ने के सुरंदरन को उम्मीदवार बनाया है और यहां उनकी लड़ाई IUML उम्मीदवार से है. पलक्कड़ सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है और यहां से बीजेपी ने शोभा सुंदरन को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा वट्टियूरकावु पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां मैदान में CPIM, कांग्रेस और BJP के उम्मीदवार होंगे. यहां से बीजेपी ने आर श्रीलेखा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कझाकुट्टम सीट पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति है और यहां वी. मुरलीधरन पर बीजेपी ने भरोसा जताया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

    follow google news