तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. DMK और AIADMK दोनों ही गठबंधन एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है ताकि जनता उन्हें समर्थन दे और सत्ता की चाबी उनके हाथ में आए. इसी बीच एक सर्वे का परिणाम सामने आया है जिसमें जनता के रुझान का पता चला है. हाई चुनावी पारा के बीच अग्नि न्यूज ने एक सर्वे किया है, जिसके परिणाम बेहद ही चौंकाने वाले हैं. इस सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में DMK और AIADMK गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है और हैरान करने वाली बात यह है कि विजय थलापति की TVK इस रेस में काफी पीछे है. विस्तार से जानिए इस सर्वे में क्या-कुछ आया सामने.
ADVERTISEMENT
तमिलनाडु में इस बार किसकी सरकार?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुल 234 सीटें है और बहुमत का आंकड़ा 118 है. अग्नि न्यूज के इस लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन के कोई भी आसार नहीं दिख रहे है. सर्वे से सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस समर्थित गठबंधन DMK(द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) को 180 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जो कि बहुमत के आंकड़े 118 से काफी ज्यादा है. वहीं बीजेपी समर्थित गठबंधन AIADMK को 54 सीटें मिल रही है. अगर 4 मई को आने वाले फाइनल परिणाम इन्हीं आंकडों के इर्द-गिर्द रहे तो तमिलनाडु में इस बार सत्ता DMK के हाथ में ही रहेगी.
वोट प्रतिशत में TVK काफी पीछे
अग्नि न्यूज के इस सर्वे में वोट परसेंटेज यानी वोट प्रतिशत की भी बात कही गई है. वोट परसेंटेज में अग्नि न्यूज ने विजय थलापति की पार्टी TVK के बारे में भी बताया है, लेकिन वह रेस में काफी पीछे है. सर्वे के मुताबिक DMK गठबंधन को सबसे ज्यादा 44.9% वोट शेयर मिलते हुए दिखाया गया है, वहीं AIADMK गठबंधन को 38.5% वोट प्रतिशत मिल रहा है. जबकि TVK को सिर्फ 9.7% वोट शेयर ही मिलते हुए दिखाई दे रहा है.
तमिलनाडु चुनाव का शेड्यूल
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव के तारीखों का ऐलान किया था. इसी 4 राज्यों में तमिलनाडु भी शामिल है. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी और यहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 4 मई को वोटों की गिनती के बाद परिणाम सामने आएंगे.
सियासत का गिरता स्तर, नयनतारा पर AIADMK नेता के 'गंदे' बोल, तमिलनाडु की राजनीति में भयंकर बवाल!
Shesh Bharat: तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी तूफान, विजय को NDA में बुलाने पर BJP में विवाद
ADVERTISEMENT


