तेलंगाना में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां पार्टी की जीत हुई और रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री बने. लेकिन उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी. 17 लोकसभा सीट वाले तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को ही 8-8 सीटें मिली. ऐसे में एक सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो तेलंगाना में सियासी माहौल कैसा होगा? जनता बीजेपी या कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर का मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 सर्वे के आंकड़े सामने आए है जिसमें जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से जानते है सर्वे में क्या-कुछ निकलकर सामने आया है.
ADVERTISEMENT
भाजपा को कितनी सीटों का अनुमान?
MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो तेलंगाना में भाजपा को 17 में से 9 सीटें मिल सकती है. यानी 2024 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को 1 सीट का फायदा होने का अनुमान है. वहीं जनवरी 2026 के MOTN सर्वे में भाजपा को 10 सीटों का अनुमान जताया गया था. यानी कुल मिलाकर देखा जाएं तो भाजपा को 1 सीट का फायदा होते हुए दिखाया गया है.
कांग्रेस का क्या है हाल?
MOTN के इस सर्वे के अनुसार, कांग्रेस की सीटें आधी होते दिखाई दे रही है. आंकड़ों में दिखाया गया है कि, कांग्रेस को 4 सीटें मिल सकती है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी, यानी ताजा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हो सकता है. वहीं अगर जनवरी 2026 के MOTN सर्वे की बात करें तो तब कांग्रेस को 6 सीट मिलने का अनुमान था. कुल मिलाकर, सर्वे में कांग्रेस पार्टी की सीटें लगातार कम होती हुई दिखाई दे रही है.
किसे कितना वोट शेयर?
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर बीजेपी से ज्यादा था. तब कांग्रेस को 40.10% वोट शेयर और बीजेपी को 35.08% वोट शेयर मिला था. MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा को 36.4% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं कांग्रेस को 29.1% वोट शेयर मिलने का अनुमान देखा जाएं. सर्वे के आंकड़ों को देखा जाएं तो कांग्रेस को सीटों की संख्या से लेकर वोट शेयर तक दोनों ही जगह झटका लग सकता है.
ADVERTISEMENT


