पंजाब चुनाव से पहले Matrize के सर्वे के आ गए नतीजे, त्रिशंकु वाले ये आंकड़ों ने चौंकाया

न्यूज तक डेस्क

• 08:35 PM • 22 Sep 2026

Punjab Assembly Election Matrize Survey: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मैटराइज (Matrize) के सर्वे के नतीजे जारी हो गए हैं. AAP 40-45 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, वहीं कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है. जानें सर्वे के पूरे आंकड़े.

NewsTak
पंजाब चुनाव से पहले नया सर्वे.
Google CTA

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन हलचल अभी से शुरू हो गई है. इस बीच पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर मैटराइज ने एक सर्वे कर वहां के लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. इसके नतीजे हो गए हैं. इस सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, AAP 40 से 45 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. वहीं,  कांग्रेस 35 से 40 सीटों के साथ उसे कड़ी चुनौती दे रही है. बीजेपी और अकाली दल अपनी स्थिति मजबूत करते दिख रहे हैं. सर्वे में बीजेपी को 22 से 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. दूसरी ओर, अकाली दल 15 से 25 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. ध्यान देने वाली बात है कि पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है. 

Read more!

सीटों के बाद अगर वोट शेयर की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 30% वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 27 फीसदी वोट मिल सकते हैं. इसके अलावा सर्वे में बीजेपी को 16 फीसदी और अकाली दल को 19 फीसदी वोट मिल रहे हैं. बीएसपी को 2 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. 

Punjab Election Survey: पंजाब में अगले मुख्यमंत्री के लिए जनता की पहली पसंद कौन? देखें वोट वाइब का ताजा सर्वे 

सर्वे की नतीजे 

पार्टी अनुमानित सीटें 
AAP    40-45
कांग्रेस 35-40
BJP 22-27
अकाली दल 15-25
BSP 00-03
अन्य 05-10
कुल सीटें: 117 बहुमत: 59 

वोट प्रतिशत 

पार्टी अनुमानित सीटें 
AAP    30%
कांग्रेस 27%
BJP 16%
अकाली दल 19%
BSP 02%
अन्य 06%
कुल सीटें: 117 बहुमत: 59 


Punjab Election 2027: पंजाब में AAP का वर्चस्व या BJP कांग्रेस स्थानीय पार्टियों के साथ कर सकती हैं बड़ा खेल? जानें रुद्र रिसर्च की ग्राउंड रिपोर्ट