पंजाब में मौजूदा वक्त में आम आदमी पार्टी की सरकार है. 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और AAP से लेकर BJP तक चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. हालांकि इससे पहले हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. ऐसे में सवाल उठता है कि 'अगर आज पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की क्या स्थिति होगी?' इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर का मूड ऑफ द नेशन(Mood of the Nation) अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आए है, जिसमें इस सवाल का जवाब भी मिला है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है जनता का मूड.
ADVERTISEMENT
भाजपा को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए तो 13 सीटों में से भाजपा के खाते में 1 सीट जा सकती है. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के मुकाबले भाजपा का खाता खुलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं अगर MOTN के जनवरी 2026 के सर्वे के आंकड़ों में BJP को 2 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी कि, भाजपा का खाता खुलता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन पिछले सर्वे के मुकाबले 1 सीट का नुकसान भी होता दिख रहा है.
कांग्रेस की क्या है स्थिति?
MOTN के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, 13 सीटों में कांग्रेस के खाते में 6 सीटें मिल सकती है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 7 सीटें मिली थी, यानी की पार्टी को 1 सीट का नुकसान हो सकता है. वहीं जनवरी 2026 के MOTN सर्वे की बात करें तो तब पार्टी को 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था.
किसे कितना वोट शेयर?
MOTN के ताजा सर्वे में सिर्फ सीटों की हीं नहीं बल्कि वोट शेयर की भी जानकारी दी गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को 18.56% वोट शेयर मिला था, लेकिन इस सर्वे के मुताबिक यह 2.86% घटकर 15.7% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं जनवरी 2026 के सर्वे में 23% वोट शेयर मिलने की बात कही गई थी.
कांग्रेस की बात करें तो 2024 में उन्हें 52.32% वोट शेयर मिला था. लेकिन अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो पंजाब में कांग्रेस को वोट शेयर में तगड़ा झटका लग सकता है. सर्वे के मुताबिक वोट शेयर में 27.42% की गिरावट हो सकती है और उन्हें 24.9% वोट शेयर ही मिल सकता है. वहीं जनवरी 2026 के सर्वे के आंकड़ो में 28.9% वोट शेयर मिलने का अनुमान था. कुल मिलाकर सर्वे के ताजा आंकड़ों की मानें तो कांग्रेस को बड़ा झटका मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


