MOTN Survey: लोकसभा चुनाव अगर आज हुए तो मध्य प्रदेश में भाजपा या कांग्रेस किसे बढ़त? ताजा सर्वे के आंकड़े आए सामने
MOTN Survey 2026: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में BJP को 29 में से 21 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. 2024 के क्लीन स्वीप के मुकाबले बीजेपी को 8 सीटों का नुकसान, जबकि कांग्रेस की सीटों और वोट शेयर में बड़ा उछाल दिख रहा है. जानिए ताजा सर्वे में मध्य प्रदेश का सियासी मूड और वोट शेयर के आंकड़े.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 202
साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 में से 29 जीतें जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया था. उस वक्त बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खूब वाहवाही हुई थी. लेकिन हाल ही में हुए दतिया उपचुनाव में पार्टी पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ कहे जाने वाले दतिया सीट हार गई. ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में सियासी समीकरण कैसा होगा? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर ने जनता का मिजाज जानने के लिए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे, अगस्त 2026 किया है जिसके नतीजे भी सामने आएंगे. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे के ताजा आंकड़ों में क्या-कुछ सामने आए है.
