राजस्थान में सरकारी जॉब पाने का मौका...10,644 पदों पर भर्ती, फरवरी में भरना होगा फॉर्म!

न्यूज तक डेस्क

01 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 1 2026 4:35 PM)

Government Job Vacancy: राजस्थान में अलग-अलग विभागों में हजारों सरकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसमें फॉरेस्टर, कृषि पर्यवेक्षक, लिपिक और लैब असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं.

follow google news
1.

1/7

|

अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है. राज्य में अलग-अलग विभागों में कई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
 

2.

2/7

|

सबसे खास बात यह है कि फरवरी का महीना नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि ज्यादातर पदों के आवेदन इसी महीने बंद होने वाले हैं. इसलिए अगर आप फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, तो देरी न करें.
 

3.

3/7

|

फॉरेस्टर भर्ती 2026 के तहत 785 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी तय की गई है. वहीं पर्यवेक्षक (महिला) के 72 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए उम्मीदवार 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
 

4.

4/7

|

इसके अलावा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भी वैकेंसी जारी हुई है. इन पदों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 फरवरी रखी गई है.

5.

5/7

|

राजस्थान में सबसे बड़ी भर्ती लिपिक ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकाली गई थी. कुल 10,644 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है.

6.

6/7

|

वहीं लैब असिस्टेंट 2026 भर्ती के तहत 101 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी तक फॉर्म जमा कर सकते हैं.

6.

7/7

|

ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. समय पर आवेदन करें, तैयारी में जुट जाएं और अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp