एक कमरे में थी सोनम और दीपक की लाश, दूसरे रूम में 10 साल का मासूम देख रहा था TV, पूछने पर बताया- 'लड़ाई हो रही थी'

Gurugram murder case: गुरुग्राम में पत्नी के अफेयर के शक में पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में हुई इस वारदात के दौरान 10 साल का बेटा घर में ही मौजूद था. जानिए पूरा खौफनाक मामला.

NewsTak
पति-पत्नी के प्यार के बीच तीसरे की एंट्री ने उजाड़ा परिवार.

नीरज वशिष्ठ

follow google news

गुरुग्राम के सेक्टर 9 थाना इलाके के एक मकान में पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है. वहीं उस मकान के दूसरे कमरे में 10 साल का मासूम टीवी देख रहा था. जब उससे पूछा गया कि यहां क्या हुआ है...तो उसने जवाब दिया. मम्मी-पापा के साथ लड़ाई हो रही थी. पापा ने कहा था- जाओ टीवी देखो. सूचना पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की जांच में हैरान करने वाली बात सामने आई है. 

Read more!

ये कहानी है राजस्थान के अलवर के रहने वाले दीपक की. दीपक अपनी पत्नी सोनम और 10 साल के बेटे के साथ ग्रुरुग्राम के सेक्टर 9 थाना इलाके के एक मकान में रहता था. सोनम भी राजस्थान के अलवर की रहने वाली है. 7 साल पहले दोनों को प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली. दीपक और सोनम का जीवन खुशियों से भरा था. दोनों को एक बेटा भी हुआ. उसे पढ़ाने-लिखाने और पैसे कमाने के लिए दोनों गुरुग्राम आ गए. 

फिर इनकी लाइफ में हुई एक शख्स की एंट्री 

इसी बीच दीपक और सोनम की जिंदगी में एक युवक की एंट्री हुई. सोनम को उससे प्यार हो गया. वो युवक भी सोनम से प्यार करने लगा. दीपक को इस बात की भनक लग गई. दीपक अब सोनम के इस प्यार का खुलासा करने की कोशिश में लग गया जिसे वो पति के सामने नकार देती थी. अब दीपक पत्नी सोनम पर नजर रखने लगा था. वो अक्सर कहता था कि अलवर जा रहा हूं पर जाता नहीं था. वो घर के आसपास ही मडराता था ताकि प्रेमी के घर आने की सबूत हाथ लग जाए. 

19 अप्रैल को क्या हुआ था?  

19 अप्रैल को दीपक अलवर से ग्रुरुग्राम लौटा. यहां उसने धीरे से घर में एंट्री ली. उसने देखा कि पत्नी सोनम किचन में है और किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही है. जैसे ही सोनम ने पति दीपक को सामने देखा तो उसने फोन काट दिया. ये देख दीपक उससे पूछने लगा कि किसका फोन था. सोनम छुपाने लगी और बहाने बनाने लगी. दीपक ने फोन देखने की कोशिश की तो सोनम ने मना कर दिया. दीपक फोन छीनने लगा. छीना-झपटी में उसने गुस्से में सोनम के दुपट्‌टे से उसका गला घोंट दिया. सोनम की मौत के बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. 

बेटे से क्या बोला दीपक? 

इधर मां-पिता के बीच शोर-शराबा सुनकर 10 साल का बेटा जब उनके पास आया तो दीपक ने कहा कि कुछ नहीं बेटा आप दूसरे कमरे में जाओ और टीवी देखो. बेटा टीवी देखता रहा और ये सब हो गया. बेटे को कुछ पता भी नहीं चला. 

फोन नहीं उठा तो बहन ने बेटी को भेजा 

सोनम की बहन भी पास में ही रहती है. उसने सोनम को शाम को फोन किया. कई बार फोन करने पर भी पिक नहीं हुआ तो उसने अपनी 14 साल की बेटी को उनके घर भेजा. बेटी जब भीतर गई तो वहां की हालत देख चीखने लगी. सोनम के कमरे में पहुंची तो दृश्य और ही भयावह था. उधर इन बातों से बेखबर 10 साल का मासूम टीवी देख रहा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने सोनम के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जिसमें एक अननोन नंबर से कई बार कॉल और वीडियो कॉल होने की बात सामने आई है. 

अलवर: बैंक मैनेजर की पत्नी को टैक्सी ड्राइवर से हुआ प्यार, पति ने खुद सुनी अपनी मौत की साजिश, फिल्मी है पूरी कहानी!
 

    follow google news