13 साल की शादी, 5 साल से अलग और फिर हत्या... अनामिका के इंस्टाग्राम चलाने से क्यों चिढ़ता था पति? पूछताछ में खोला राज

अमित तिवारी

• 04:22 PM • 05 Sep 2026

Anamika Bishnoi Murder Case News: राजस्थान के फलौदी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पूछताछ में पति महिराम ने बताया कि अनामिका की बढ़ती इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग, अफेयर और देव बिश्नोई से दूसरी शादी करने की खबर से गुस्से में आकर उसने अनामिका की गोली मारकर हत्या कर दी.

अनामिका बिश्नोई मर्डर केस में बड़ा खुलासा!
अनामिका बिश्नोई मर्डर केस में बड़ा खुलासा!
Google CTA

Anamika Bishnoi Murder Case News: राजस्थान के फलौदी में हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की हत्या के मामले में एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी पति महिराम बिश्नोई ने पूछताछ में हत्या की जो वजहें बताई हैं, उससे इस केस में लव स्टोरी और रंजिश का नया पहलू सामने आया है.

Read more!

इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग और अफेयर से चिढ़ता था पति

सूत्रों और पुलिस पूछताछ के मुताबिक, अनामिका और महिराम की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. हालांकि, पिछले 5 सालों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और अनामिका अपने बच्चों के साथ फलौदी में पति से अलग रह रही थी.

रील बनाने से थी आपत्ति: महिराम को अनामिका का लग्जरी लाइफस्टाइल जीना, रील बनाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना शुरू से ही पसंद नहीं था.
बढ़ती फैन फॉलोइंग: इंस्टाग्राम पर अनामिका की लगातार बढ़ती फैन फॉलोइंग से महिराम काफी चिढ़ता था और उसे अनामिका के चरित्र पर शक था.

कथित प्रेमी देव बिश्नोई से शादी करने वाली थी अनामिका

पूछताछ में सामने आया है कि 5 साल से अलग रह रही अनामिका को इंस्टाग्राम पर देव बिश्नोई नाम के युवक से प्यार हो गया था और दोनों जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे थे. अनामिका ने कोर्ट में पति महिराम से भरण-पोषण (मासिक खर्च) की मांग को लेकर केस भी कर रखा था. महिराम को जब यह पक्का यकीन हो गया कि अनामिका देव बिश्नोई से शादी कर कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है, तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची.

यह पढ़ें: 'मैं शादी कर रही हूं और प्रेग्नेंट हूं...' मैसेज भेजकर गायब हुई सुशीला की 2 महीने बाद नहर से मिली बेनाम लाश, फिर पता चली ये कहानी 

बच्चों से ये कहकर दुकान पहुंचा था आरोपी

घटना वाले दिन आरोपी महिराम पहले अनामिका के घर पहुंचा, जहां उसने अपने बच्चों से मुलाकात की और कहा कि "आज या तो वो जिंदा रहेगा या अनामिका".

  • इसके बाद वह फलौदी स्थित अनामिका की दुकान पर पहुंचा.
  • वहां अनामिका अपने मोबाइल पर कुछ देख रही थी. उसने महिराम की बातों को नजरअंदाज करते हुए उसे वहां से जाने के लिए कहा.
  • गुस्से से आगबबूला हुए महिराम ने तुरंत पिस्तौल निकाली और अनामिका पर दनादन कई गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में दबोच लिया.

अनामिका की मौत के बाद कथित प्रेमी देव बिश्नोई की रील वायरल

अनामिका की हत्या के बाद से ही उसका कथित प्रेमी देव बिश्नोई सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां कर रहा है. देव ने एक रील भी शेयर की, जिसमें उसने लिखा "इश्क करोगे तो दर्द मिलेगा और दर्द बड़ा तड़पाएगा." पुलिस फिलहाल महिराम से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी सबूत जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: ब्यावर की लीला रावत, जोधपुर में कंकाल, राजू ने क्या कांड किया? अस्थियों ने खोल दिया बड़ा राज़!