बाड़मेर: दूर हो जा...पति के चरित्र पर ऊंगली उठाकर ये सब कहने वाली खूबसूरत अनु ने खुद कर दिया बड़ा कांड

पति पर आरोप लगाने वाले खूबसूरत पत्नी की असली कहानी तब पता चली जब महेंद्र मेघवाल का शव बेडरुम से मिला. इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. खूबसूरती पर इतराने वाली अनु अब पति की हत्या के जुर्म में पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है.

NewsTak
बाएं अनु और दाएं अमराराम. बीच में महेंद्र जिसकी हत्या हो गई.

नितेश तिवारी

follow google news

कभी-कभी ज्यादा खूबसूरती भी बड़ी मुसीबत की वजह बन जाती है. एक शख्स जिसकी पत्नी बेहद खूबसूरत थी, उस महिला को अपनी खूबसूरती का इतना गुमान था कि वो अपने पति को अपने पांव की धूल के बराबर भी नहीं समझती थी. शादी के बाद भी वो ना जाने क्यों अपने पति से दूर रहने के बहाने ढूंढा करती थी, ताकि वो उसके करीब ना आ सके.  

Read more!

ये कहानी है बालोतरा की. यहां के रहने वाले 23 साल के महेंद्र मेघवाल का शव उसके ही घर में बेडरुम में चारपाई पर मिला. महेंद्र कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था. उसी से अपने परिवार का पेट पालता था. गिड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह के मुताबिक महेंद्र मेघवाल की शादी करीब 4 साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था.


शादी के बाद से महेंद्र की पत्नी के चर्चे पूरे इलाके में थी क्योंकि वो बेहद खूबसूरत थी. महेंद्र इस शादी के बाद बेहद खुश रहने लगा था, क्यों कि उसे इतनी खूबसूरत बीवी जो मिली थी. महेंद्र की बीवी इतनी खूबसूरत थी कि अब लोगों को उससे जलन भी होने लगी थी, कि आखिर उसे अप्सरा जैसी खूबसूरत पत्नी कैसे मिल गई.  

अमराराम से मुलाकात ने सबकुछ बदल दिया

इसी बीच अनु की मुलाकात अमराराम नाम के एक शख्स से होती है. अमराराम भी देखने में ठीकठाक था. उसने अनु की तारीफ में कुछ कसीदे पढ़े तो अनु भी उसकी ओर आकर्षित हो गई. अनु और अमराराम की अच्छी दोस्ती हो गई. अमराराम एक स्कूल में सरकारी टीचर था और अनु का पति महेंद्र एक कपड़े फैक्ट्री में काम करता था.

अपने पति की गैर हाजिरी में अनु अब अपने दोस्त अमराराम से फोन पर घंटों तक बातें करने लगी. जब भी अनु को खाली वक्त मिलता वो अमराराम के साथ फोन पर बिजी हो जाती थी. बातों ही बातों में अमराराम ने अनु से अपने प्यार का इजहार कर डाला, लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद अनु ने अमराराम के प्यार के प्रपोज़ल को पहली बार में ही मान लिया. अनु के मन में भी अब अमराराम से मिलने की इच्छा जाग उठी. अनु के लिए अब अमराराम सिर्फ उसका दोस्त नहीं बल्कि उसका प्रेमी बन गया था.  

पति पर उल्टे इल्जाम लगाकर करने लगी झगड़े 

इधर अमराराम पर दिल क्या आया अब महेंद्र अनु की आंखों की किरकिरी बनने लगा. उसने परिवार के सामने महेंद्र के चरित्र पर ही ऊंगली उठा दी और उससे विवाद करने लगी. उसने साफ कह दिया कि महेंद्र उसके करीब न आए. इधर महेंद्र और ससुराल वालों को अनु की चाल-चलन पर शक होने लगा. महेंद्र को भी लगा कि अचानक वो इतनी बदल कैसे गई. ऐसे इल्जाम लगाकर दूरी क्यों बनाने लगी. 

महेंद्र को रास्ते से हटाना था...इसलिए...

इधर अनु ने अमराराम के साथ मिलकर साजिश रचनी शुरू कर दी. अब महेंद्र और उसके ससुराल वाले उसपर नजर रखने लगे थे. अनु को अपने प्रेमी अमराराम से मिलने में परेशानी होने लगी थी.  20 मार्च की रात महेंद्र और अनु घर में अकेले थे. पास की ठाणी में उसके परिजन रहते थे. दोनों में देर रात विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) को घर बुला लिया.  दोनों ने मिलकर महेंद्र का गला दबा दिया. 

21 मार्च की सुबह जब महेंद्र नहीं दिखा तब परिजनों ने महेंद्र की पत्नी अनु के पास पहुंचे. पूछा तो अनु ने कहा चारपाई पर सो रहे हैं. जब वे कमरे में पहुंचे तो चारपाई पर महेंद्र का शव पड़ा था. गले में चोट के निशान थे. परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की जांच में अनु के बयानों पर शक गहरा गया. पुलिस ने अनु को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अमराराम का नाम ले लिया. पुलिस ने अमराराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने 20 मार्च की रात वाली पूरी कहानी बता दी. पुलिस ने अनु और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. 

टोंक: 'प्रेमी के साथ बितानी थी जिंदगी, इसलिए पति को उतारा मौत के घाट', 10 साल बाद ऐसे हुआ पर्दाफाश, फिर मिली ये सजा
 

    follow google news