दिल्ली में IRS की बेटी का मर्डर करने से पहले राहुल मीणा ने किया था ये बड़ा कांड, हुआ सनसनीखेज खुलासा

IRS Officer Daughter Case Update: दिल्ली में एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को लेकर जांच में कई सनसनीखेज दावे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर राजस्थान के अलवर में एक महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप भी दर्ज है. जानिए क्या है पूरा मामला, जांच में क्या खुलासे हुए और किन बिंदुओं पर पुलिस जुटा रही है सबूत.

IRS Officer Daughter Case Update
IRS Officer Daughter Case Update

नितेश तिवारी

follow google news

दिल्ली की एक पॉश कॉलोनी में आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा सिर्फ हत्यारा ही नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी है. दिल्ली में कत्ल की वारदात को अंजाम देने से महज कुछ घंटे पहले उसने राजस्थान के अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार किया था.

Read more!

एक ही आरोपी, दो राज्यों में संगीन अपराध

आरोपी राहुल मीणा मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ इलाके का रहने वाला है. अलवर पुलिस के मुताबिक, राहुल ने पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार होकर सीधे दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली पहुंचने के अगली ही सुबह उसने आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी. फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन अलवर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है.

रेप केस में जुर्म प्रमाणित, मेडिकल और बयान दर्ज

अलवर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने जानकारी दी है कि पीड़िता की शिकायत पर राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच और अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जा चुके हैं. शुरुआती जांच में राहुल मीणा के खिलाफ बलात्कार का जुर्म प्रमाणित हो चुका है. दिल्ली पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलवर पुलिस उसे पूछताछ के लिए राजस्थान लाएगी.

घर का भेदी निकला कातिल: स्पेयर चाबी से की एंट्री

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि राहुल मीणा पूर्व में आईआरएस अधिकारी के घर पर काम कर चुका था. उसे घर के रूटीन, एंट्री के तरीके और स्पेयर चाबी के बारे में पूरी जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को बयां करते हैं. आरोपी के मन में अपनी इस हरकत को लेकर कोई पछतावा नहीं है और वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है.

पुलिस की अगली कार्रवाई और साक्ष्य जुटाना

दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. राहुल मीणा के मोबाइल चैट और डिजिटल डिवाइस को खंगाला जा रहा है ताकि और भी पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें. रेप के मामले को मजबूत करने के लिए उसका 'पोटेंशियल टेस्ट' भी करवाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात बेहद सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू सहायकों के पुलिस वेरिफिकेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली से लेकर अलवर तक लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

शादी से लौटकर दोस्त की पत्नी की लूटी अस्मत, फिर दिल्ली में किया कत्ल; राहुल मीणा पर अलवर पुलिस का बड़ा खुलासा

    follow google news