'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'...दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घेरा, Video वायरल

जयपुर: 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया', दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिप्टी CM के सामने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घेरा, वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने वीडियो जारी कर पूरी बात बताई.

NewsTak
वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने वीडियो जारी कर बताई पूरी बात.

विशाल शर्मा

follow google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) के दीक्षांत समारोह में उस समय असहज माहौल हो गया, जब एक छात्रा ने मंच पर डिग्री लेते समय तीखा कटाक्ष कर दिया. राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सारा ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कुलपति की मौजूदगी में कहा, "बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया."

Read more!

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में प्रशासन ने केवल 12 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को ही मंच पर बुलाकर डिग्री देने का निर्णय लिया था. बाकी सैकड़ों छात्र, जो राजस्थान के दूर-दराज इलाकों से अपने माता-पिता के साथ इस उम्मीद में आए थे कि उन्हें मंच पर सम्मान मिलेगा, उन्हें नीचे ही बैठा रहने दिया गया.

इस भेदभाव से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों का आरोप था कि उन्हें ड्रेस कोड और समय का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन अंत में उन्हें मंच पर बुलाना भी उचित नहीं समझा गया. हंगामे के दौरान कुछ छात्रों ने कागज फाड़े और नारेबाजी की. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जब उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे, तो छात्र उनकी गाड़ी के आगे लेट गए. 

दोबारा शुरू करना पड़ा समारोह 

छात्रों के भारी विरोध और सुरक्षा घेरे को चुनौती देने के बाद उपमुख्यमंत्री को वापस सभागार में लौटना पड़ा. इसके बाद प्रशासन ने निर्णय बदला और अन्य छात्रों को भी मंच पर बुलाकर डिग्री वितरित की गई. इसी दौरान जब सारा मंच पर पहुंचीं, तो उन्होंने प्रशासन के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह बयान दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

जयपुर में ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल ने विदेशी महिला को सिखाई गंदी गालियां, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

Selfie के बहाने घेरा, फिर गलत तरीके से टच किया...पिंक सिटी जयपुर में विदेशी महिला के साथ युवकों की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
 

    follow google news