Asia Cup 2025 IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम को लेकर कही ये बात

न्यूज तक डेस्क

15 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 15 2025 9:08 AM)

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस ऐतिहासिक जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सशस्त्र बलों को समर्पित किया.

India vs Pakistan Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav Birthday Match, Pahalgam Attack Victims, India Beat Pakistan by 7 wickets
तस्वीर: सूर्य कुमार यादव के इंस्टा से.
Google CTA

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप-2025 में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी मात दे दी. ये मैच तब खेला गया जब भारत में इसका जबरदस्त विरोध था. दरअसल पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार एक दूसरे से क्रिकेट पिच पर भिड़ीं. हालांकि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से हरा दिया. 

Read more!

मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान ने इस जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस जीत को पहलगाम अटैक के पीड़ितों को समर्पित करती है.

सूर्य कुमार यादव के जन्मदिन पर दर्शकों ऐसे किया विश

सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर दर्शकों ने गीत गाए. उनका कहना है कि जीतना एक शानदार एहसास है और यह जीत उनके जन्मदिन पर भारत को उनकी तरफ से एक बेहतरीन तोहफा है.

उन्होंने विजयी छक्के के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अंत तक टिके रहना चाहते थे. उनका कहना है कि पाकिस्तान के साथ खेलना भी एक आम मैच है, वे मैदान पर आते हैं और किसी भी अन्य विपक्षी टीम की तरह ही तैयारी करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी कई स्पिनरों के साथ जीती थी और यहीं से इसकी शुरुआत हुई थी.

उन्होंने यह भी कहा कि वह स्पिनरों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें खेलना पसंद करते हैं. सूर्य कुमार यादव ने आगे कहा- हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और हम आज की जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: 

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने जीत लिया मैच, पाकिस्तान को 7 विकेट से दे दी करारी मात
 

IND-PAK: भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को किया तगड़ा इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ