iPhone 17 लवर्स के लिए खुशखबरी... Flipkart June Epic Sale में फोन मिल रहा है भारी डिस्काउंट
न्यूज तक डेस्क
• 01:30 PM • 16 Jun 2026
iPhone 17 Price Flipkart June Epic Sale : Apple का नया iPhone 17 खरीदने का शानदार मौका सामने आया है. Flipkart June Epic Sale में 256GB वेरिएंट पर बड़ी छूट मिल रही है. लॉन्च प्राइस से सीधे 10 हजार रुपये कम में यह प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है. जानिए पूरी डील, कीमत और दमदार फीचर्स की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT


1/8
|
iPhone 17 इस समय मार्केट में ऐपल कंपनी सबसे लेटेस्ट हैंडसेट है. कंपनी इस बार इस फोन की शुरुआत सीधे 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ की है. इसकी शुरुआती कीमत 82,999 रुपये थी, लेकिन अब इस सेल में भारी डिस्काउंट मिल रहा है यानी कस्टमर इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं.


2/8
|
ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हे. दरअसल, ईकॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस समय जून एपिक सेल की लाइव शुरुआत हो चुकी है. इस धमाकेदार सेल के दौरान iphone 17 फोन डिस्काउंट में मिल रहा है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
फ्लिपकार्ट ने अपने आधिकारिक सेल बैनर पर iphone 17 को लाइव लिस्ट किया है. कंपनी इस महंगे और प्रीमियम हैंडसेट की कीमत में कटौती की है. इसके बाद ग्राहक इस फोन को करीब 72,999 रुपये में खरीद सकते हैं.


4/8
|
बता दें कि कपंनी ने iphone 17 (256GB) वेरिएंट को भारतीय बाजार में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था. लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इस स्मार्टफोन को खरीदने पर सीधे पूरे 10 हजार रुपये तक की बचत हो रही है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
फ्लिपकार्ट की जून एपिक सेल के दौरान Iphone 17 स्मार्टफोन पर मिलने वाली ये डील पूरी तरह से फाइनल है. इस फाइनल डील की कम कीमत के अंदर कंपनी द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के डिस्काउंट ऑफर्स शामिल हैं. इसमें कुछ कंपनियों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाला बैंक ऑफर भी शामिल हैं.


6/8
|
Iphone 17 (256GB) में कई बेहतरीन और कमाल के तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6.3 इंच का एक बड़ा एलटीपीओ सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिलता है. इसमें स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट शामिल किया गया है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
Iphone 17 (256GB) वेरिएंट के अंदर बेहतरीन परफॉर्मेंस और सुपरफास्ट स्पीड के लिए ऐपल कंपनी ने लेटेस्ट A19 (3 nm) प्रोसेसर चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहद स्मूद और शानदार बनाने के लिए हैंडसेट के अंदर ऐपल के खास इन-हाउस जीपीयू को भी शामिल किया गया है.


8/8
|
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iphone 17 में पीछे की तरफ एक बेहद शानदार डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस मुख्य कैमरा सेटअप की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए कैमरे हैं. फोन में दोनों ही कैमरे 48-48 मेगापिक्सल के बड़े सेंसर के साथ आते हैं, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट यानी सामने की तरफ 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
ADVERTISEMENT











