लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

कुमार अभिषेक

14 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 14 2025 12:33 PM)

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट में एक तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हादसा टल गया. इस दाैरान फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत सभी 151 यात्री सवार थे.

लखनऊ में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Google CTA

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह फैसला लिया गया. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री यात्री मौजूद थे.

Read more!

शनिवार की घटना

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट की शनिवार की सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. फ्लाइट (6E) रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में कर रही थी. इसके लिए विमान ने जैसे ही रनवे पर रफ्तार भरी, लेकिन आखिरी समय में वो रनवे से टेकऑफ नहीं कर पाई. ऐसे में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए रनवे के खत्म होने से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया. 

डिंपल यादव सहित सभी यात्री सुरक्षित

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 151 यात्री सवार थे, जिनमें समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी शामिल थीं. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात रही कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

फ्लाइट में इन बातों का रखें ध्यान:

क्या करें

  • क्रू के निर्देश मानें: फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट की घोषणाओं को ध्यान से सुनें और उसी के अनुसार चलें
  • सीट बेल्ट बांधे रखें: अचानक ब्रेक या झटके की स्थिति में यह आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है
  • शांत रहें: घबराहट से स्थिति बिगड़ सकती है, शांत रहकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे
  • निकासी मार्ग पहचानें: सीट पर बैठते ही नजदीकी एग्जिट डोर और इमरजेंसी रूट पर ध्यान दें
  • सामान छोड़ दें: इमरजेंसी इवैक्यूएशन के दौरान बैग या लगेज लेने की कोशिश न करें

क्या न करें

  • बिना निर्देश खड़े न हों: क्रू से इशारा मिलने तक अपनी सीट पर ही बैठे रहें
  • मोबाइल का इस्तेमाल न करें: कॉल या वीडियो बनाने के बजाय सुरक्षा निर्देशों पर फोकस करें
  • भागने की कोशिश न करें: इससे अफरातफरी और चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है
  • चिल्लाएं नहीं: चीखने-चिल्लाने से बाकी यात्री घबरा सकते हैं, केवल क्रू और स्टाफ की बात मानें

ये भी पढ़ें: देशभक्ति या पैसा, क्या ज्यादा जरूरी? India vs Pakistan मैच पर भड़के ओवैसी