चंद्रशेखर आज़ाद बनाम अभिनव सिंह: करणी सेना से विदाई और जातीय स्वाभिमान की 'जंग', जानें क्या है पूरा विवाद

अभिनव सिंह द्वारा चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोकने की चुनौती और फिर करणी सेना से उनके निष्कासन ने यूपी की राजनीति में जातीय विवाद को गरमा दिया है. इस रिपोर्ट में जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी और केसी त्यागी के आरएलडी में शामिल होने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई है.

 Abhinav Singh vs Chandrashekhar Azad
Abhinav Singh vs Chandrashekhar Azad

कुमार अभिषेक

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों जातीय अहंकार और बयानों की मर्यादा को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. मामला भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' और करणी सेना के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह के बीच का है। बाराबंकी में शुरू हुआ यह विवाद अब निजी हमलों और निष्कासन तक जा पहुंचा है. 

Read more!

'घुसने नहीं देंगे' का चैलेंज

विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनव सिंह ने चंद्रशेखर आज़ाद को बाराबंकी में घुसने न देने की धमकी दी थी. उन्होंने खुलेआम कहा था कि वे सनातन विरोधियों को आने नहीं देंगे. हालांकि, चंद्रशेखर न केवल बाराबंकी आए, बल्कि उन्होंने मंच से बेहद तल्ख अंदाज में जवाब भी दिया. 

चंद्रशेखर आजाद का पलटवार

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अभिनव सिंह की धमकी का जवाब देते हुए कहा, "हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय आने पर सर पर पटक के मारना भी जानते हैं." इस बयान के बाद करणी सेना ने अभिनव सिंह को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि संगठन का मानना था कि अभिनव ने बिना अनुमति के विवाद खड़ा किया जिससे संगठन की फजीहत हुई. 

अभिनव सिंह का 'बगावती' रुख

संगठन से निकाले जाने के बाद अभिनव सिंह का दर्द सोशल मीडिया पर छलका. उन्होंने लिखा कि "बगावत हमेशा ईमानदार लोग करते हैं, चालाक लोग चापलूसी करके काम निकालते हैं." इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर चंद्रशेखर आज़ाद पर फिर हमला बोला और कहा कि "हम ठाकुरों ने हमेशा खाल उधेड़कर भूसा भरने का काम किया है." उन्होंने चंद्रशेखर की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और उन्हें 'डरपोक' बताया. 

जयंत चौधरी को धमकी और सुरक्षा की मांग

इसी रिपोर्ट में एक और बड़ी खबर शामिल है. केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके निजी स्टाफ के पास इस्माइल नामक व्यक्ति के फोन और व्हाट्सएप मैसेज आए हैं, जिसमें गंदी गालियां और धमकी दी गई है. इस घटना के बाद अब जयंत चौधरी के लिए 'जेड प्लस' (Z+) सुरक्षा की मांग तेज हो गई है. 

क्या केसी त्यागी थामेंगे आरएलडी का हाथ?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जदयू के पूर्व दिग्गज नेता केसी त्यागी जल्द ही राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनकी जयंत चौधरी से मुलाकात भी हुई है. 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के UP कॉलेज में छात्र को मारी गईं 8 गोलियां, मां ने जैसे ही देखी बेटे की लाश..चीखें गूंज गईं!

    follow google news