आगरा: 2 साल का प्यार, लिंग परिवर्तन और शादी का वादा... प्रेमी की शर्त मानकर किन्नर ने कराया जेंडर चेंज, फिर गंवा दिया सबकुछ

अरविंद शर्मा

• 02:50 PM • 06 Sep 2026

Agra Kinnar News: उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर को प्यार में शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन कराने और 2 साल तक शारीरिक व आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी त्रिवेंद्र सिंह ने 4 लाख रुपये और बुलेट बाइक ऐंठने के बाद धोखा दिया. पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आगरा में ट्रांसजेंडर से धोखा
आगरा में ट्रांसजेंडर से धोखा
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से प्यार, जेंडर चेंज, शादी के झांसे और धोखाधड़ी का बेहद अजीब और खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने एक शादीशुदा शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपी शख्स ने किन्नर को अपने प्रेम जाल में फंसाया, शादी का वादा कर 2 साल तक उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण किया और यहां तक कि उससे लिंग परिवर्तन भी करवा लिया. इसके बाद जब सच्चाई सामने आई तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई.

Read more!

शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध

पीड़ित किन्नर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत और दर्ज एफआईआर के अनुसार, करीब 2 साल पहले उसकी पहचान त्रिवेंद्र सिंह नाम के एक युवक से हुई थी. त्रिवेंद्र ने उसे अपनी बातों में फंसाया और पत्नी बनाकर साथ रखने का झूठा भरोसा दिया. इसके बाद आरोपी उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़ित जब भी शादी का दबाव बनाता, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था.

'जब तक स्त्री नहीं बनोगे शादी नहीं करूंगा', दबाव बनाकर कराया जेंडर चेंज

शिकायतकर्ता का गंभीर आरोप है कि आरोपी त्रिवेंद्र ने शर्त रखी कि जब तक वह पुरुष किन्नर से पूरी तरह स्त्री किन्नर नहीं बन जाता, तब तक वह उससे शादी नहीं करेगा. आरोपी के कहने पर पीड़िता ने अपने शरीर के साथ बड़ा जोखिम उठाया और भारी शारीरिक व आर्थिक कष्ट सहते हुए लिंग परिवर्तन करा लिया. हालांकि जेंडर चेंज कराने के बाद जब पीड़ित ने शादी करने को कहा तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि त्रिवेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसकी एक पत्नी भी है.

यह पढ़ें: 13 साल की शादी, 5 साल से अलग और फिर हत्या... अनामिका के इंस्टाग्राम चलाने से क्यों चिढ़ता था पति? पूछताछ में खोला राज

यह पढ़ें: 'मैं शादी कर रही हूं और प्रेग्नेंट हूं...' मैसेज भेजकर गायब हुई सुशीला, फिर 2 महीने बाद नहर से मिली बेनाम लाश,जानें उसके साथ क्या हुआ?

4 लाख रुपए ऐंठे, बुलेट बाइक ली और दी जान से मारने की धमकी

आरोपी पर न सिर्फ शारीरिक बल्कि गंभीर आर्थिक शोषण के भी आरोप लगे हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी त्रिवेंद्र उससे कारोबार और अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के नाम पर अब तक करीब 4 लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक ऐंठ चुका है. इतना ही नहीं, जब भी पीड़ित कहीं से बधाई मांगकर लौटता था तो आरोपी उसके मेहनत के पैसे भी अपने पास रख लेता था. जब पीड़ित ने अपनी रकम और सामान वापस मांगा तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी पर दर्ज किया मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा थाना पुलिस ने आरोपी त्रिवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 351(3) और 35 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

यह भी पढ़ें: सालों का प्यार, धूमधाम से शादी और फिर 25 दिन बाद पानी की टंकी में मिली वंदना, आखिर वहां कैसे पहुंची?