बरेली: करवा चौथ पर पति ने होटल में पत्नी को दूसरे युवक के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी!

कृष्ण गोपाल राज

• 11:55 AM • 31 Oct 2026

उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया. पति ने डायल 112 पर पुलिस बुला ली. दोनों को कोतवाली लाया गया, जहां पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. पति ने भी गंभीर आरोप लगाए.

bareilly
bareilly
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में दूसरे युवक के साथ पकड़ लिया. पति को पहले से पत्नी पर शक था. जब उसने दोनों को होटल में जाते देखा तो डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. पुलिस ने कमरा खुलवाया तो पत्नी एक युवक के साथ अंदर मिली. इसके बाद होटल में हंगामा शुरू हो गया.

Read more!

पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई. यहां पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. उसने अपने कथित प्रेमी के साथ जाने की बात कही. वहीं, पति ने भी उसे साथ रखने से मना कर दिया. इस मामले में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं. युवक मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. उसने करीब एक साल पहले युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. हालांकि, पिछले दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी.

शादी के कुछ समय बाद ही होने लगे थे विवाद

पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पसंद से युवती से शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए. पति का आरोप है कि पत्नी लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ. उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने आरोपों को गलत बताया. साथ ही सबूत दिखाने की बात कही. इसके बाद भी पति को पत्नी पर शक बना रहा. वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा.

ग्रेटर नोएडा PNB गबन मामले में बैंक का बड़ा एक्शन, तीन ग्राहकों को भुगतान शुरू, बाकी को लेकर भी दिया भरोसा

दो महीने से मायके में रह रही थी पत्नी

पति के मुताबिक, उसकी पत्नी करीब दो महीने से मायके में रह रही थी. वह ससुराल वापस नहीं आ रही थी. करवा चौथ के दिन पति किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसने पत्नी को एक दूसरे युवक के साथ देखा. पत्नी को उस युवक के साथ देखकर उसे पहले से चल रहे शक की याद आई. इसके बाद उसने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ देर बाद दोनों जंक्शन के पास एक अस्पताल के बगल में बने होटल पहुंचे. यहां वे एक कमरे में चले गए. पति ने दोनों को कमरे में जाते देख लिया. इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर दिया.

पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया

डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस होटल पहुंची. पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पत्नी और युवक अंदर मिले. इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा हुआ. पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई. यहां भी कई घंटे तक विवाद चलता रहा. पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया. उसने कहा कि वह अपने कथित प्रेमी के साथ जाना चाहती है. पति ने भी पुलिस को बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था. उसे इस तरह की स्थिति की उम्मीद नहीं थी. अब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.

'टिकट मिलने में हुई देरी और कम समय बना हार का कारण', वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी रहे केदार नाथ सिंह ने गिनाई कमियां

पति ने लगाए गला दबाने और धमकी देने के आरोप

कोतवाली में पति ने पत्नी पर कुछ और गंभीर आरोप भी लगाए. उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कई बार उसका गला दबाने की कोशिश कर चुकी है. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे मारकर नीले ड्रम में डालने की धमकी भी देती थी. इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था.  फिलहाल करवा चौथ के दिन शुरू हुआ यह मामला होटल से कोतवाली तक पहुंच गया. एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस दंपती के बीच विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है.

सपा में एंट्री और मिनटों में टिकट! जानिए कौन हैं कीर्ति कश्यप, जिन्होंने भाजपा खेमे में मचाई हलचल