बिजनौर: पत्नी की सलवार पहनी मिली पति की बॉडी, अलग-अलग जगहों पर मिला दोनों का शव, आखिर क्या हुआ था?

ऋतिक राजपूत

• 12:05 PM • 17 Sep 2026

Bijnor Husband Wife Dead News: बिजनौर के जलालपुर काजी गांव में पति-पत्नी के संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पत्नी का शव गंगा किनारे पड़ा मिला, जबकि पति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पति का शव पत्नी की सलवार पहने हालत में मिलने से मामला बेहद उलझ गया है.

बिजनौर: पति-पत्नी की मौत से उलझा मामला!
बिजनौर: पति-पत्नी की मौत से उलझा मामला!
Google CTA

Bijnor Couple Death News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जलालपुर काजी गांव में रहने वाला एक शादीशुदा जोड़ा अचानक लापता हो गया था. अगले दिन दोनों के शव अलग-अलग जगहों से मिले. मृतकों की पहचान छोटू और उसकी पत्नी सुषमा के रूप में हुई है. दोनों 14 सितंबर से घर से गायब थे. काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

अगले दिन पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि पति का शव उसकी पत्नी की सलवार पहने मिला. इस बात ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है. पुलिस अब दोनों की मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Read more!

गंगा किनारे मिली पत्नी की लाश, जंगल में पेड़ से लटकता मिला पति

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर की रात बारिश और अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था. इसके अगले दिन यानी 15 सितंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुषमा के रूप में की.

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को पास के जंगल में छोटू का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला. एक ही दिन लापता हुए पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगहों से मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: अलग-अलग वजहों से हुई मौत

दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आई रिपोर्ट ने केस को और भी जटिल बना दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पति छोटू की मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) बताया गया है, जबकि पत्नी सुषमा की मौत का कारण गला घोंटना (स्ट्रैंगुलेशन) सामने आया है.

दोनों मौतों के मेडिकल कारण अलग-अलग होने से यह साफ हो गया है कि यह सामान्य मामला नहीं है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुषमा की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की और क्या छोटू की मौत इसके बाद हुई या इसमें किसी तीसरे पक्ष का हाथ था.

यह पढ़ें: कानपुर: मुंबई में पति की नौकरी, गांव में पत्नी के इश्क के चर्चे...फिर परेशान बेटे सत्यम ने ये क्या कर दिया? छोटे भाई ने बताई पूरी कहानी

यह पढ़ें: 'बुआ बचाओ, मैं तो मर गई...' लखनऊ में बोनट पर लटकी रही अनामिका, स्पीड बढ़ाता रहा शाहनवाज, जानें उसने क्यों किया ऐसा? 

मां के साथ दरिंदगी के बाद रची गई साजिश-बेटी

घटना के बाद मृतक दंपति की बेटी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. बेटी का कहना है कि 14 सितंबर को उसके माता-पिता जंगल गए थे. आरोप है कि पहले उसकी मां के साथ दरिंदगी की गई और उनके सिर व कान पर गंभीर चोट पहुंचाई गई.

बेटी ने दावा किया कि जब उसका भाई माता-पिता को तलाशने गया, तो मौके पर दोनों की चप्पलें और खून पड़ा मिला. साथ ही आरोप लगाया गया कि मां की सलवार उतारकर पिता को पहनाई गई थी. परिजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है.

मामले के अनावरण के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम गठित

बिजनौर पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम समेत कई पुलिस टीमों को जांच में लगा दिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है कि छोटू के शरीर पर पत्नी के कपड़े कैसे आए और दोनों की मौत के पीछे कौन शामिल है.

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्य, परिजनों की तहरीर और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: सपा नेता पवन यादव मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, सामने आई पुरानी रंजिश की कहानी