'बुआ बचाओ, मैं तो मर गई...' लखनऊ में बोनट पर लटकी रही अनामिका, स्पीड बढ़ाता रहा शाहनवाज, जानें उसने क्यों किया ऐसा?
Lucknow Shahnawaz Anamika Case: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के बाहर एक खौफनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां शाहनवाज नाम के युवक ने अपनी कार रोकने की कोशिश कर रही अनामिका नाम की युवती को करीब 200 मीटर तक घसीटा और सड़क पर पटक कर फरार हो गया.
ADVERTISEMENT

अनामिका को घसीटकर फरार हुआ शाहनवाज
Lucknow Hit And Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पार्क के गेट नंबर 4 के पास एक सनसनीखेज हिट एंड रन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालक अपनी ही परिचित युवती को गाड़ी के आगे घसीटता हुआ ले जाता दिख रहा है. कार चला रहे युवक का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है, जिसने कार रोकने की कोशिश कर रही अनामिका नाम की युवती पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे 200 से 300 मीटर तक घसीटते हुए आगे निकल गया.
