भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने संगठन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं पर भरोसा जताया है. पार्टी ने जातिगत समीकरण को भी बखूबी साधने की कोशिश की है.
ADVERTISEMENT
भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक सूची
- धर्मपाल सिंह (Shri Dharampal Singh)
- राधाकांत ओझा (Shri Radhakant Ojha)
- प्रकाश पाल (Shri Prakash Pal)
- विद्यासागर सोनकर (Shri Vidyasagar Sonkar)
- गोपी कृष्णा पाण्डेय (Shri Gopi Krishna Pandey)
- प्रियंका सिंह रावत (Smt. Priyanka Singh Rawat)
- राम प्रताप सिंह चौहान (Shri Ram Pratap Singh Chauhan)
- श्रुति गंगवार (Smt. Shruti Gangwar)
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
भाजपा की इस सूची में संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं के साथ-साथ महिलाओं और पिछड़े/दलित वर्गों के प्रतिनिधित्व का खास ध्यान रखा गया है. पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और संगठन से जुड़े वरिष्ठ चेहरों को मौका देकर पार्टी ने आगामी सियासी समीकरणों को साधने का प्रयास किया है.
दो महिला चेहरा
लिस्ट में दो महिला नेत्री को जगह दी गई है. चर्चा थी कि स्मृति ईरानी को यूपी राज्यसभा से टिकट मिल सकता है पर ऐसा नहीं हुआ. वहीं प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को टिकट दिया गया है.
वर्तमान राज्यसभा सांसदों का पत्ता साफ
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा कदम उठाते हुए वर्तमान में कार्यरत सभी मौजूदा (sitting) राज्यसभा सांसदों का टिकट काट दिया है. सूची से बाहर किए गए इन सांसदों में अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, बी. एल. वर्मा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, बृजलाल, गीता शाक्य और दिनेश शर्मा (जिन्हें अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया जा चुका है) के नाम शामिल हैं.
यूपी राज्यसभा चुनाव: स्मृति ईरानी को भेजेगी BJP? 20 नेताओं की रेस और सपा के 3 उम्मीदवार!
ADVERTISEMENT


