UP में जमीन तलाश रही CJP, सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले आशुतोष रांका, सियासी हलचल बढ़ी!

UP Politics 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. सपा मुख्यालय में करीब डेढ़ घंटे चली बंद कमरे की बैठक के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने कहा कि CJP नेता जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान सपा और डिंपल यादव के समर्थन के लिए आभार जताने पहुंचे थे और बैठक में किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.

Ashutosh Ranka Akhilesh Yadav Meeting
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका के मुलाकात के बाद गरमाई यूपी की राजनीति!
Google CTA

2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर हैं. अलग-अलग बयानबाजी ने भी सियासी माहौल को गरमा दिया है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंच गए. सपा मुख्यालय में इन दोनों के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे बातचीत चली, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इधर सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने इस मुलाकात के पीछे की वजह बता दी. उन्होंने कहा कि सीजेपी के नेता अखिलेश यादव से मिले जरूर थे पर वो आभार व्यक्त करने आए थे.

Read more!

बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. बताया जा रहा है कि आशुतोष रांका समेत 7 लोग सपा मुख्यालय पहुंचे थे. हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. लेकिन यूपी में छात्र आंदोलन छेड़े जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. इसके अलावा मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे है. 

जंतर-मंतर पर समर्थन का आभार या कुछ और?

बताया जा रहा है कि आशुतोष रांका समेत कुल 7 लोगों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव सहित सपा सांसदों के पहुंचने और समर्थन देने पर आभार जताया है. इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में शिक्षा की बदहाली को लेकर आने वाले दिनों में सपा और सीजेपी एक साथ भी दिख सकते है. 

दरअसल, CJP ने अपना नया 'स्कूल ठीक करो' अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत उन्होंने महाराष्ट्र और जयपुर के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को उजागर किया है. वहीं जयपुर में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत जब आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हमला हुआ था, तब सपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट पर CJP का समर्थन किया था. इन्हीं स्थिति को देखते हुए अब चर्चाएं तेज हो गई है कि आने वाले दिनों में शिक्षा को लेकर CJP मुखर होगी तो उन्हें सपा का भरपूर साथ मिल सकता है.

सपा प्रवक्ता ने बताई अंदर की बात!

सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने इस मुलाकात की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि, 'सीजेपी के प्रवक्ता अखिलेश यादव से मिलने जरूर आए थे. उन्होंने मुलाकात कर आभार व्यक्त किया है कि, जिस तरह से दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था, पूरे देश में नौजवानों का प्रदर्शन चल रहा था, उस समय समाजवादी पार्टी ने सड़क से लेकर सदन तक नौजवानों का समर्थन किया, नौजवानों की मांगों का समर्थन किया, उनके साथ खड़े रहे. डिंपल यादव ने सड़क से लेकर सदन तक नौजवानों की मदद करती हुई नजर आईं.' 

फखरूल ने आगे कहा कि, इन सब बातों को लेकर चर्चा भी की गई और उन्होंने समाजवादी पार्टी का आभार भी व्यक्त किया. और इसी बात को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और प्रवक्ता अखिलेश यादव से मिले थे. यहां किसी राजनीतिक विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है और समाजवादी पार्टी को इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं करनी है.

जंतर-मंतर आंदोलन का सच आया सामने! सोनम वांगचुक ने खोली कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पोल