Ghaziabad sisters update: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों के जान देने के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है. शुरूआत में इस मामले को कोरियन लव गेम के टास्क से जाेड़कर देखकर माना जा रहा था. लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है. पुलिस का कहना है कि तीन लड़कियों की मौत की ये घटना किसी कोरियन लव गेम का मामला नहीं है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
ADVERTISEMENT
8 पन्ने की डायरी में लिखा ये सब
पुलिस सूत्रों के घटना के बाद मौके से 8 पन्ने की डायरी मिली है. इस डायरी में बच्चियों ने अपनी भावनाओं को लिखा है. बच्चियों ने लिखा है WE LOVE KOREAAN Culture. अपनी डायरी में उन्होंने कोरियन मूवीज, के-पॉप म्यूजिक (K-POP), कोरियन सीरीज और शॉर्ट फिल्मों का जिक्र किया है. ऐसे में अब ये समाने आ रहा है कि तीनों बहनें इसकी लती हो चुकी थीं और इस वर्चुअल दुनिया से खुद को अलग नहीं कर पा रही थीं.
परिजनों ने मोबाइल देने से किया था मना
सुत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है कि परिजनों ने बेटियों को मोबाइल देने से मना कर दिया था. इस दौरान वे कोरियन कल्चर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थे. इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया. मामले में ये भी जानकारी समाने आई है कि कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थी. ये भी पता चला है कि लड़कियां पढ़ने में कमजोर थी.
कमजोर आर्थिक स्थिति
पुलिस के मुताबिक, परिवार की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं थी. पुलिस सुत्रों के मुताबिक किसी 'कोरियन लव गेम' का मामला नहीं है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यूपी के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में देर रात करीब 2:30 बजे तीन लड़कियों निशिका (16), प्राची (14) और पाखीध् (12) ने 9वीं मंजिल से कूद गई थी. इससे मौके पर ही उनकी माैत हो गई थी. शुरुआत में मौत के पीछे की एक कोरियन गेम की लत को माना जा रही थी. लेकिन अब पुलिस के इस खुलसे के बाद से मामला दूसरी तरफ पटला हुआ दिख कर है.
यह भी पढ़ें: 'एक लड़की रेलिंग से नीचे उतरी, दूसरी लिपट गई', गाजियाबाद घटना के चश्मदीद अरुण ने सुनाई आंखो देखी कहानी
ADVERTISEMENT

