'एक लड़की रेलिंग से नीचे उतरी, दूसरी लिपट गई', गाजियाबाद घटना के चश्मदीद अरुण ने सुनाई आंखो देखी कहानी
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस को संदेह है कि बच्चियां किसी ऑनलाइन गेम के 50वें टास्क को पूरा कर रही थीं. कमरे से मिले सुसाइड नोट में गहरे अकेलेपन का जिक्र है और वे कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं.
ADVERTISEMENT

ghaziabad
गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना से आसपास के लोग सदमे में हैं. जिस सोसाइटी में यह हादसा हुआ उसे अरुण कुमार नाम के शख्स ने अपनी आंखों से देखा. सामने वाले फ्लैट में रहने वाले अरुण कुमार ने इस पूरे हादसे के बारे में मीडिया को बताया है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है.