गोरखपुर में मिली मुंबई की प्रिया की न्यूड लाश, फिर सामने आया प्यार, लिवइन और लव ट्रायंगल का खौफनाक सच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुल के पास मिली न्यूड महिला की लाश ने पूरे शहर को हिला दिया. जांच में सामने आया लव ट्रायंगल, मुंबई से जुड़ी कड़ी और पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश. आखिर क्यों उतारे गए कपड़े और कैसे रची गई बेरहमी से हत्या की पूरी प्लानिंग, पढ़िए इनसाइड स्टोरी.

Gorakhpur murder case
Gorakhpur murder case

गजेंद्र त्रिपाठी

follow google news

Gorakhpur murder case: गोरखपुर में 30 जनवरी की सुबह कुछ लोग अपनी दिनचर्या को फॉलो करते हुए टहलने निकले थे. इस दौरान पुल के पास एक महिला की न्यूड लाश दिखी तो वे डर गए. लाश का सिर कुचला हुआ था और बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था. उसकी पहचान मिटाने की चेहरे पर वार किया गया था. इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की. इस दौरान जांच में लव ट्रायंगल की बात सामने आई. लाश की पहचान मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी के रूप में हुई. ऐसे में सवाल उठा कि आखिर मुंबई से प्रिया गोरखपुर कैसे पहुंची, हत्या के बाद आखिर आरोपियों ने उसके कपड़े क्यों उतारे? चलिए जानते हैं इस खौफनाक मर्डर की इनसाइड स्टोरी.

Read more!

2012 से शुरू हुई प्रेम कहानी

कहानी की शुरुआत साल 2012 से होती है. गोरखपुर का रहने वाला विजय कुमार साहनी नौकरी के लिए मुंबई गया था. वहीं उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई. दोनों प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते थे. बातचीत बढ़ी तो दोस्ती हो गई और बाद में दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस दौरान दोनों का एक 14 से 15 साल का बेटा भी हुआ. प्रिया विजय से शादी करना चाहती थी लेकिन विजय बार बार शादी से इनकार करता रहा.

परिवार की मर्जी से हुई दूसरी शादी

इसी बीच साल 2014 में विजय के घरवालों ने उसकी शादी पीपीगंज के तिघरा गांव  की रहने वाली संध्या साहनी से करा दी. विजय और संध्या के तीन बच्चे भी हुए. इस शादी की जानकारी जब प्रिया शेट्टी को हुई तो उसने विजय पर संध्या को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. धीरे धीरे इस पूरे मामले की जानकारी विजय की पत्नी संध्या को भी हो गई.

यह भी पढ़ें: ज्योति को पत्नी बनाने के लिए जितेंद्र ने किया 9 साल का इंतजार, शादी के 62वें दिन ही पति के मौत के बाद कातिलाना स्टोरी आई सामने

गोरखपुर आने के बाद रची गई हत्या की साजिश

कुछ दिन पहले विजय, प्रिया शेट्टी के साथ मुंबई से गोरखपुर पहुंचा था. लेकिन पत्नी संध्या ने प्रिया को घर में रखने से साफ मना कर दिया. यही प्रिया की हत्या की सबसे बड़ी वजह बनी. पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी 2026 की रात विजय अपनी पत्नी संध्या के साथ प्रिया को गांव घुमाने के बहाने पीपीगंज के तिघरा स्थित अपने ससुराल ले गया. वहां उसने प्रिया को खूब शराब पिलाई.

नशे में बेसुध होने के बाद विजय और संध्या ने प्रिया के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया. इससे प्रिया बेहोश हो गई. इसके बाद दोनों ऑटो से उसे लेकर पीपीगंज बाजार पहुंचे. यहां ससुर रामविलास साहनी ने विजय को स्कूटी दी. इसके बाद दोनों स्कूटी से प्रिया को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पुल के पास खाली स्थान पर फेंक आए.

हत्या के बाद इसलिए उतारे कपड़े

आरोपी प्रिया को मरा हुआ समझ रहे थे लेकिन जब उसके कराहने की आवाज आई तो एक बार फिर सिर पर वार किया गया. इसके बाद पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने उसका चेहरा कुचल दिया और पूरे शरीर से कपड़े हटा दिए.

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव निवासी विजय कुमार साहनी ने पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर अपनी मुंबई निवासी लिव-इन पार्टनर प्रिया शेट्टी की 29 जनवरी की रात बेरहमी से हत्या की. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और ससुर रामविलास साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई.

यह  पढ़ें: 'शारीरिक संबंध से संतुष्ट नहीं हूं...'शादी के 30 दिन बाद ही टूटा रिश्ता, पत्नी ने कैमरे पर खुद बताई हैरान करने वाली वहज

    follow google news