ज्योति को पत्नी बनाने के लिए जितेंद्र ने किया 9 साल का इंतजार, शादी के 62वें दिन ही पति के मौत के बाद कातिलाना स्टोरी आई सामने
Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में 9 साल के प्यार के बाद हुई शादी महज 62 दिन में खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. पत्नी ज्योति ने पति जितेंद्र यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरा राज खुल गया. जानिए इस सनसनीखेज मर्डर केस की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बरेली में शादी के महज 62 दिन बाद ही पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
प्यार में अक्सर लोग जीने-मरने की कसमें खाते है और जिंदगी भर साथ रहने की बातें भी खूब होती है. लेकिन जीने-मरने की बातें कब मारने तक पहुंच जाती है, इंसान समझ ही नहीं पाता है. कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के बरेली में, जहां 9 साल से रिलेशन-शिप में रहने के बाद एक जोड़े ने शादी रचाई, लेकिन शादी का यह बंधन 9 महीने भी नहीं ठीक पाया. शादी के महज 2 महीने में ही पत्नी ने अपनी पति की जान ले ली और घटना को इस कदर सबके सामने दिखाया जैसे की युवक ने आत्महत्या की हो. लेकिन कहते है ना कानून के हाथ लंबे होते है और इन्हीं कानून के हाथों ने महिला समेत उसके परिजनों को दर-दबोचा है, जिसके बाद मामले की परतें खुली है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.