हमीरपुर: BJP चेयरमैन और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे...जानें क्या है दाेनों के बीच विवाद की कहानी

नाह‍िद अंसारी

• 03:02 PM • 12 Sep 2026

Maya Valmiki Asha Rani Kabeer Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर बीजेपी की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा की पूर्व चेयरमैन के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हो गई. दोनों महिला नेताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमले के आरोप लगाए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हमीरपुर में नाली निर्माण पर भिड़ीं दो महिला नेता
हमीरपुर में नाली निर्माण पर भिड़ीं दो महिला नेता
Google CTA

Hamirpur Fight viral video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में राजनीति का एक अजीबो-गरीब और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां नाली निर्माण के मामूली विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गईं. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों महिला नेताओं के बीच सड़क पर जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई.

Read more!

जानें दोनो के बीच क्यों भड़का विवाद?

पूरा मामला कुरारा कस्बे के एक मोहल्ले में नाली निर्माण और पानी की निकासी से जुड़ा हुआ है. समाजवादी पार्टी की पूर्व चेयरमैन और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया वाल्मीकि का आरोप है कि मौजूदा बीजेपी चेयरमैन आशा रानी कबीर जानबूझकर बुलडोजर लेकर उनके घर के पास पहुंचीं और उनके मकान के नीचे बनी एजिंग को तुड़वा दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया और पानी को दूसरे रास्ते से निकालने की बात कही, तो बीजेपी चेयरमैन ने उनके साथ गाली-गलौज की और बुलडोजर चालक को काम जारी रखने को कहा.

घर में घुसकर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप

सपा नेता माया वाल्मीकि का दावा है कि विवाद के दौरान बीजेपी चेयरमैन और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया. जब वह अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर गईं, तो आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की. वहीं, इस घटना का किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह पढ़ें: सूट एक, खरीददार दो... पीलीभीत के मंगल बाजार में दो महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, जमकर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

बीजेपी चेयरमैन ने आरोपों पर क्या कहा?

दूसरी तरफ, बीजेपी की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे और सांप निकल रहे थे, इसलिए जनता के बुलावे पर वह जल निकासी की व्यवस्था देखने गई थीं. आशा रानी कबीर का आरोप है कि सपा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि और उनके परिजनों ने उन पर जानलेवा हमला किया और काम रोकने के लिए अभद्रता की. फिलहाल, पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: Kanpur Crime: 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, उधर ससुर विनीत मिनोचा की हो गई हत्या, पता चली पार्टी वाली पूरी कहानी