'तुम्हारी शक्ल से नफरत है' टिकट दिखाने में देरी हुई तो यात्री को महिला TTE ने खूब सुनाया, Video वायरल हुआ तो रेलवे ने लिया एक्शन

अजय झा

• 10:30 PM • 10 Nov 2026

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट होने के बावजूद यात्री से अभद्रता करने और 'अंगूठा छाप' बोलने वाली महिला TTE का वीडियो वायरल. रेलवे ने महिला TTE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया.

महिला TTE का वीडियो हुआ वायरल.
महिला TTE का वीडियो हुआ वायरल.
Google CTA

ट्रेन का टिकट कटाने के बाद भी TTE से भला-बुरा सुनना पड़े तो आपको कैसा लगेगा ? कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग रेलवे कर्मचारी के व्यवहार पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इधर रेलवे ने उस महिला कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. 

Read more!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला TTE बोली- 'यहां से सीधे निकल जाओ...फिर दिखना नहीं स्टेशन के अंदर.दिख गए तो तुम्हारी खैर नहीं है.यहां से सीधे बाहर जाओ पहले. टिकट खरीदो पहले. बिना टिकट दोबारा दिख गए तो छोड़ूंगी नहीं.' यात्री बोला- 'मुझे जाना लखनऊ है. मैंने ऑनलाइन टिकट बुक कर रखा है.' इसपर महिला टीटीई बोली- 'ऑनलाइन कन्फर्म टिकट है ? पता है कि नहीं पता है. कन्फर्म हुआ तभी घुस पाओगे गाड़ी में.तुम्हे कुछ नहीं पता है. तुम अंगूठा छाप हो. तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है. तू निकल यहां से बाहर. अभी अगर बिजी नहीं होते न तो दिखा देते कि हम क्या चीज हैं.'

Fact Check: गरमा गर्म समोसे खाने के लिए लोको पायलट बीच रास्ते रोकी ट्रेन, Viral वीडियो का क्या है सच ?

जब यात्री ने दिखा दिया टिकट  

महिला टीटीई के ये सब बोलने के दौरान यात्री ने अपना बैग टटोला और टिकट निकाल लिया. उसने जैसे ही टिकट दिखाया तो महिला TTE बोली- 'अब जे कहां से आ गया टिकट तुम्हारे पास ?' इसपर यात्री ने कहा- 'मैं तो तबसे कह ही रहा था कि टिकट है मेरे पास. या तो मेरे बैग में है या रुम पर है. आपका ये बात करने का लहजा बहुत खराब है.' इसपर महिला टीटीई ने कहा- 'मुझे लहजा अच्छे से पता है.' 

यात्री ने लगाए गंभीर आरोप 

यात्री वीडियो के साथ इसकी शिकायत रेलवे से सोशल मीडिया पर की है. यात्री का आरोप है कि महिला TTE ने न केवल उसे स्टाफ के सामने अपमानित किया, बल्कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी यात्री के ठीक नहीं है. कुछ देर की तलाश करने के बाद बैग से टिकट मिल भी गया, लेकिन इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ. श्रवण का आरोप है कि उन्हें स्टेशन से बाहर चले जाने के लिए कहा गया, जबकि उन्हें झांसी से लखनऊ की यात्रा करनी थी. इसके लिए उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर रखा था. 

बेडशीट-कंबल चोरी पर बड़े एक्शन की तैयारी में रेलवे, दो महीने में आएगी नई पॉलिसी, यात्रियों पर भी बदल सकते नियम

क्या है पूरा मामला ?  

लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) में सवार हुए थे. तीनों यात्री स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे. श्रवण के मुताबिक, उन्होंने पेनुकोंडा स्टेशन से रेलवे काउंटर पर टिकट खरीदा था. टिकट पर तीनों यात्रियों की वेटिंग क्रमशः 2, 3 और 4 थी. चार्ट तैयार होने के बाद दो यात्रियों को S-2 कोच में सीट नंबर 39 पर RAC और तीसरे यात्री को सीट नंबर 47 पर RAC आवंटित हुई थी. 

8 नवंबर को ट्रेन जब झांसी स्टेशन पहुंची तो महिला TTE ने यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा.  श्रवण के मुताबिक, उस समय टिकट उनके बैग में रखा हुआ था. उन्होंने टिकट निकालने की कोशिश की, लेकिन तत्काल नहीं मिल सका.  इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.  आरोप है कि महिला TTE उन्हें अपने कार्यालय में ले गईं. 

श्रवण कुमार का कहना है कि उन्होंने महिला TTE को बताया कि टिकट उनके पास ही है, लेकिन बैग में सामान के बीच रखा होने के कारण उसे ढूंढने में समय लग रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों के नाम, कोच और सीट की जानकारी रेलवे के सिस्टम में उपलब्ध हो सकती है, जिससे टिकट का विवरण जांचा जा सकता है. यात्री का आरोप है कि उनकी बात समझने के बजाय महिला TTE ने स्टाफ के सामने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया. 

रेलवे ने क्या कहा ?  

इस संबंध में झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के साथ गरिमामयी और सम्मानजनक व्यवहार करना रेल प्रशासन की प्राथमिकता है. महिला TTE द्वारा यात्री के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. मामला संज्ञान में आते ही संबंधित महिला TTE को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

 

टिकट चेकिंग स्टाफ को दी जाएगी काउंसलिंग

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ ही यात्रियों के सीधे संपर्क में रहने वाले अन्य रेल कर्मचारियों को भी काउंसलिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. सभी कर्मचारियों को स्पष्ट किया जा रहा है कि यात्रियों के साथ बातचीत करते समय मर्यादा और सम्मान का विशेष ध्यान रखें. 

Train-Metro Rules: ट्रेन में तेज आवाज में रील चलाई तो ₹1,000 जुर्माना, बार-बार ऐसा करने पर ₹5,000 तक की पेनल्टी