Kanpur friend News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र से इंस्टाग्राम की दोस्ती और समलैंगिक प्रेम का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां और शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिल्ली की एक 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया. प्यार में अंधी हुई महिला अपने पति और तीनों मासूम बच्चों को घर पर ही बिलखता छोड़कर अपनी सहेली के साथ दिल्ली चली गई.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से किया बरामद
महिला के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने महाराजपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. मामला दर्ज करने के बाद कानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया और पूछताछ के लिए कानपुर के स्थानीय थाने लेकर आई.
सहेली संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
थाने में महिला के पति और उसके तीनों मासूम बच्चे पहुंचे. बच्चों ने अपनी मां से लिपटकर घर वापस चलने के लिए काफी रोना-बिलखना शुरू कर दिया, लेकिन महिला का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा. महिला ने अपने पति और रोते हुए बच्चों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. उसने पुलिस के सामने दलील दी कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से फैसला ले सकती है. उसने स्पष्ट कहा कि वह अपनी दिल्ली वाली सहेली के साथ ही रहेगी.
यह पढ़ें: मैनपुरी में कैसे शुरू हुई थी सास और दामाद की लव-स्टोरी? पता चली पूरी कहानी
यह पढ़ें: बिजनौर: पत्नी की सलवार पहनी मिली पति की बॉडी, अलग-अलग जगहों पर मिला दोनों का शव, आखिर क्या हुआ था?
बालिग होने के कारण पुलिस के हाथ बंधे
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और उसकी दिल्ली की सहेली दोनों बालिग हैं. कानूनन दो बालिग अपनी स्वेच्छा से साथ रहने का निर्णय ले सकते हैं. थाने में परिजनों द्वारा दी गई दुहाइयों और कानूनी परामर्श के बाद भी महिला का फैसला नहीं बदला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रखी ऐसी साजिश कि पति भांप नहीं पाया, बाइक चोरी बनी हत्याकांड की पहली सीढ़ी
ADVERTISEMENT


