बिजनौर: पत्नी की सलवार पहनी मिली पति की बॉडी, अलग-अलग जगहों पर मिला दोनों का शव, आखिर क्या हुआ था?
Bijnor Husband Wife Dead News: बिजनौर के जलालपुर काजी गांव में पति-पत्नी के संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पत्नी का शव गंगा किनारे पड़ा मिला, जबकि पति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पति का शव पत्नी की सलवार पहने हालत में मिलने से मामला बेहद उलझ गया है.
ADVERTISEMENT

बिजनौर: पति-पत्नी की मौत से उलझा मामला!
Bijnor Couple Death News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जलालपुर काजी गांव में रहने वाला एक शादीशुदा जोड़ा अचानक लापता हो गया था. अगले दिन दोनों के शव अलग-अलग जगहों से मिले. मृतकों की पहचान छोटू और उसकी पत्नी सुषमा के रूप में हुई है. दोनों 14 सितंबर से घर से गायब थे. काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. अगले दिन पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि पति का शव उसकी पत्नी की सलवार पहने मिला. इस बात ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है. पुलिस अब दोनों की मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
