Kanpur Brothers Death Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बाजिदपुर इलाके से तीन भाइयों की रहस्यमयी मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. यहां महज छह महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद से बुजुर्ग माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार इस पूरी घटना को भूत-प्रेत और सपनों के खौफ से जोड़कर देख रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
सपनों का डर और एक जैसी मौत का सिलसिला
कानपुर के बाजिदपुर के रहने वाले रामशंकर के परिवार में तीन बेटे थे- सबसे बड़ा विकास निषाद, उससे छोटा गोविंद और सबसे छोटा अमन. परिवार की यह दर्दनाक कहानी करीब आठ महीने पहले शुरू हुई, जब मझले भाई गोविंद ने अजीब बातें करनी शुरू कीं. परिवार के मुताबिक, गोविंद को डरावने सपने आते थे और वह कहता था कि कोई उसे बुला रहा है. परिजनों ने उसकी झाड़फूंक भी कराई, लेकिन होली के आसपास संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई.
गोविंद की मौत के कुछ ही दिनों बाद सबसे छोटे भाई अमन ने भी वैसी ही बातें शुरू कर दीं. अमन का कहना था कि गोविंद उसे सपने में दिखाई देता है और अपने पास बुलाता है. परिवार ने उसे ओझा, तांत्रिक और डॉक्टरों तक को दिखाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकेगी. कुछ समय बाद अमन की भी मौत हो गई. दो बेटों को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और तीसरे बेटे विकास को लेकर उनका डर और गहरा गया.
ADVERTISEMENT


