दोस्ती की भाभी नैनीताल लेकर गई...लखनऊ के किशोर के साथ होटल में पार कर दी हदें, अब फोन करके कर रही ब्लैकमेल!

लखनऊ के ठाकुरगंज में 17 साल के किशोर की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा. दोस्त की भाभी पर नाबालिग को ले जाने और शर्मनाक हरकत का आरोप, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार.

NewsTak
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

अंकित मिश्रा

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 17 साल के किशोर के परिजनों की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है. शिकायत गुमशुदगी की थी. इधर पुलिस ने किशोर को 21 फरवरी को बरामद किया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया. जब किशोर घर लौटा तो उसने आपबीती बताई जिससे परिजनों को होश फाख्ता हो गए. इस बात की थाने में शिकायत की गई. इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जो पीड़ित के दोस्त की भाभी है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?  

ये मामला ठाकुरगंज थाना इलाके का है. यहां का रहने वाला 17 साल का नाबालिग 17 फरवरी को अचानक दोपहर 12 बजे के बाद लापता हो गया. किशोर का फोन भी बंद था. इधर परिजन घबरा गए. परिजनों ने नाबालिग को ढूंढना शुरू किया. पता चला कि बेटा  कैंपवेल रोड स्थित अपने दोस्त के घर आता-जाता है. मां वहां पहुंची तो उन्होंने बताया कि दोस्त की भाभी किशोर को अपने साथ लेकर कहीं गई है. इसके बाद परिजनों ने  ठाकुरगंज थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. इधर पुलिस ने किशोर की खोजबीन की और 21 फरवरी को उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. इधर किशोर के वापस आने के बाद शर्मसार करने वाली कहानी सामने आई. 

किशोर ने बताया कि वो कैंपवेल रोड स्थित अपने दोस्त के घर गया. वहां उसकी भाभी उसे नैनीताल लेकर गई. रास्ते में उसने किशोर का फोन लेकर सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया ताकि उससे संपर्क नहीं किया जा सके. वो किशोर के साथ नैनीताल के एक होटल में ठहरी जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. नाबालिग ने बताया कि दोस्त की भाभी ने ये सब करते हुए वीडियो भी बना लिए. 

अब आरोपी महिला कर रही ब्लैकमेल 

इधर आरोपी महिला अब नाबालिग को ब्लैकमेल कर रही है. उसे डरा-धमकी रही है और 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही है. महिला धमकी दे रही है कि वो किशोर को झूठे मुकदमे में फंसा देगी. इधर पीड़ित के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है.

बहू के किरायेदार से थे अवैध संबंध, सास बनी बाधा तो प्रेमी संग रचा मौत का खेल, वारदात के बाद पुलिस के घूमता रहा आरोपी, इस गलती से पकड़ाया
 

पत्नी के प्यार के आगे हार गया पति और प्रेमी के हाथों में हाथ देकर चलता बना, MP के सिवनी की ये प्रेम कहानी है चर्चा में
 

    follow google news