मैनपुरी: सास को दामाद से हुआ प्यार, फिर 5 बच्चों की मां ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम... जानें कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

पुष्पेंद्र सिंह

• 02:52 PM • 17 Sep 2026

Mainpuri Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की मां को अपने रिश्ते के दामाद से प्यार हो गया. पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. जब परिजनों ने विरोध किया तो मामला थाने पहुंच गया, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हैं.

मैनपुरी में 5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार
मैनपुरी में 5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार
Google CTA

Mainpuri Saas Damad Marriage: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामाजिक मर्यादाओं और रिश्तों के ताने-बाने को उलझा देने वाली एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां घिरोर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला को अपने ही रिश्ते के दामाद से प्यार हो गया. करीब 5 बच्चों की मां यह महिला दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है, जिससे पूरे परिवार में भारी हड़कंप मच गया है.

मामला इतना बढ़ गया कि रिश्तेदारों के समझाने और विरोध करने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए. पुलिस और परिजनों की समझाइश के बावजूद सास और दामाद अपने फैसले पर अडिग नजर आए.

Read more!

जानें कैसे शुरू हुआ प्यार का सिलसिला?

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी. पति के निधन के बाद महिला के जीवन में उसके रिश्ते का दामाद आया. धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ती चली गईं. दोनों करीब एक-डेढ़ महीने से साथ में भी रह रहे थे.

हाल ही में मैनपुरी में एक रिश्तेदारी के दौरान जब बच्चों और परिवार के अन्य लोगों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो मौके पर ही विवाद शुरू हो गया. बच्चों ने मां के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और मामले को पुलिस के पास ले जाया गया.

यह पढ़ें: कानपुर: मुंबई में पति की नौकरी, गांव में पत्नी के इश्क के चर्चे...फिर परेशान बेटे सत्यम ने ये क्या कर दिया? छोटे भाई ने बताई पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: लखनऊ: शादी के 1 साल बाद भी बचपन के प्रेमी को नहीं भूल पाई सोनाली, पति को पता चली बात तो खुद करवा दी दोनों की शादी!

दामाद और सास की ये जिद ने उड़ाए होश

थाने पहुंचने पर जब पुलिस अधिकारियों और परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, तो दामाद ने कहा कि वह जानता है कि यह गलत है, लेकिन वह अपनी सास के बिना नहीं रह सकता. वहीं महिला भी दामाद के साथ रहने की बात दोहराती रही.

जब महिला के 5 बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो दामाद ने बेझिझक कहा कि जो बच्चे उनके साथ रहना चाहेंगे, वे उनका पालन-पोषण करेंगे और जो अलग रहना चाहें, वे अलग रह सकते हैं.

लिखित तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई-पुलिस

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घर भेज दिया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अगर इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई लिखित तहरीर या शिकायत मिलती है, तो कानून और नियमों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस अनोखी और विवादास्पद प्रेम कहानी की चर्चा तेजी से फैल रही है. लोग सामाजिक मर्यादाओं और उन मासूम बच्चों के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं जो इस पूरे घटनाक्रम से सीधे प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिजनौर: पत्नी की सलवार पहनी मिली पति की बॉडी, अलग-अलग जगहों पर मिला दोनों का शव, आखिर क्या हुआ था?