Meerut Blue Drum Case: कातिल मुस्कान और साहिल को 'मृत्युदंड', जज ने सजा सुनाते हुए महाभारत का किया जिक्र

उस्मान चौधरी

• 05:30 PM • 14 Oct 2026

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी मुस्कान को मृत्युदंड की सजा दी है. फैसले के बाद कोर्ट रूम में लगे 'भारत माता की जय' के नारे. पढ़ें पूरी खबर.

NewsTak
साहिल और मुस्कान को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने क्या कहा ?
Google CTA

मेरठ के नीले ड्रम केस की रुह कंपाने वाली यादें आज फिर ताजा हो गई. प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ के सीने पर बैठकर बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान को अदालत ने मृत्युदंड की सजा दी है. इस का ऐलान होते ही कोर्ट रुम में 'भारत माता की जय' के नारे लगे. यही नहीं इस फैसले के बाद कोर्ट परिसर में लोगों ने मिठाइयां भी बांटी. कोर्ट में सजा पर सुनवाई करते हुए जज ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा- 'दंड भी धर्म है'

Read more!

सौरभ राजपूत के परिवार के वकील विजय बहादुर ने बताया कि इस केस के फैक्ट्स और एविडेंस को ध्यान में रखते दोनों को मृत्युदंड की सजा दी गई है.  धारा 238A में इनको सात साल की सजा और 20,000 रुपए का जुर्माना भी किया है. कोर्ट में भीड़ बहुत ज्यादा थी. शोर-शराबा बहुत था, इसलिए बहुत बातें सुनने में नहीं आ पायी थीं. सजा पर बहस की गई. कुल 22 गवाह पेश किए थे.

सौरभ हत्याकांड की क्या है पूरी कहानी ? कहां से आया नीले ड्रम-सीमेंट का आइडिया...पढ़ें पूरा मामला 
 

वकील केके चौबे के मुताबिक, अदालत ने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों को दंड देना भी धर्म का काम है. चौबे ने फैसले को समाज के लिए संदेश बताया कि लालच में करीबी रिश्तों की हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वालों को कठोर सजा मिलेगी. 

Meerut Neela Drum Kand: सजा से ठीक पहले दोषी मुस्कान रस्तोगी ने मांगी अपनी आखिरी ख्वाहिश, जानिए क्या कहा!

साथ नहीं रहना तो अलग हो जाओ- सौरभ की मां 

मृतक सौरभ रस्तोगी की मां भी कोर्ट में मौजूद थीं. उनकी शुरू से ही मांग थी कि दोषियों को फांसी की सजा मिले. सजा मिलते ही उन्होंने खुशी का इजहार किया. इस मौके पर उन्होंने अपने बेटे सौरभ को याद किया और इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा-''साथ नहीं रहना तो अलग हो जाओ, किसी के बच्चे को मत मारो''. यही नहीं उन्होंने आगे कहा- 'अगर ऐसा काम करेंगे तो उन्हें भी फांसी की सजा होगी'. 

मेरठ: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने मृतक पति सौरभ के जन्मदिन पर दिया बेटी को जन्म, ससुराल वालों ने DNA टेस्ट की मांग की

घर के एक-एक कोने में उसकी याद है- सौरभ की मां 

आज जब मुस्कान और साहिल को सजा होनी थी तब सौरभ की मां ने बेटे को याद किया. उनकी आंखें छलक गईं. बोलीं- 'हमारे लिए हमारा बच्चा कहीं गया ही नहीं है. घर के एक-एक कोने में उसकी याद है.' 

नीला ड्रम केस: सजा के ऐलान से पहले दोपी साहिल से जज ने ऐसा क्या पूछा कि साध लिया चुप्पी? पता चली पूरी कहानी