Prateek yadav death: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, पता चली मौत की असली वजह !

Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत 'मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' के कारण हुई, जिससे कार्डियोरेस्पिरेटरी सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए हार्ट, फेफड़े और विसरा को सुरक्षित रखा है.

Prateek Yadav Postmortem Report
Prateek Yadav Postmortem Report(फाइल फोटो- ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

follow google news

सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है जिसमें की बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु 'मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' के कारण हुए 'कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स' से हुई है. इसका अर्थ यह है कि फेफड़ों की धमनी में खून का थक्का जम जाने की वजह से हृदय और सास लेने वाले तंत्र ने काम करना बंद कर दिया.

Read more!

आगे की विस्तृत जांच के लिए डॉक्टरों ने उनके हृदय और फेफड़ों के नमूने सुरक्षित रख लिए हैं, जबकि विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है. इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शरीर पर जो भी चोट के निशान पाए गए हैं, वे मृत्यु से पहले के हैं.

सुबह ही हुई थी मौत

दरअसल बुधवार की सुबह ही प्रतीक यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पाल लाया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक जब प्रतीक अस्पताल पहुंचे थे तब उनकी पल्स बंद हो चुकी थी और शरीर में कोई भी हलचल नहीं हो रही थी. हालांकि डॉक्टर तत्काल उन्हें ICU में ले गए, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

किचन में गिरने वाली कहानी भी आई सामने!

प्रतीक यादव के मौत के बाद प्रतीक और अपर्णा के करीबी बिजनेसमैन मुकेश बहादुर ने बड़ा बयान दिया था. मुकेश सुबह से ही अपर्णा के मुंह बोले भाई अमन के साथ थे और उन्होंने इसी दौरान बताया कि, सुबह अचानक से प्रतीक की तबीयत बिगड़ गई थी और वे बेसुध होकर किचन में गिर गए थे. इसके बाद ही आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कल होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. कार्यकर्ता से लेकर नेता सभी घर पहुंचकर प्रतीक यादव का अंतिम दर्शन कर रहे है और दुख में परिवार के साथ खड़े होने की बात कह रहे है. इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि, उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा.

'ये सामान्य मौत नहीं...' अस्पताल पहुंचते ही सपा विधायक रविदास मल्होत्रा से डॉक्टरों ने प्रतीक यादव के बारे में ये क्या कहा?

    follow google news