UP Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने तीसरी सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी ने सपा का तीसरा उम्मीदवार बनने से साफ मना कर दिया है.
ADVERTISEMENT
सलीम शेरवानी का कहना है कि वे केवल हारने के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे. सपा के पास पहली वरीयता के आंकड़ों में करीब आधा दर्जन विधायकों की कमी पड़ रही है. शेरवानी ने शर्त रखी है कि अगर समाजवादी पार्टी के पास जीत के लिए 37 विधायकों का पूरा नंबर गेम है, तभी वे चुनाव लड़ेंगे.
नंबर गेम और क्रॉस वोटिंग की चुनौती
समाजवादी पार्टी के भीतर अब ऐसे उम्मीदवार की तलाश जारी है जो रिस्क लेने को तैयार हो और साम-दाम-दंड-भेद के साथ चुनाव लड़ सके. हालांकि, अगर बिना पर्याप्त विधायकों के सपा किसी मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारती है और वह चुनाव हार जाता है, तो पार्टी को डर है कि इससे चुनाव से पहले एक नकारात्मक नैरेटिव बन सकता है. सपा नेता अब एनडीए या बीजेपी के असंतुष्ट विधायकों में सेंधमारी और क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं तलाश रहे हैं. इसी बीच अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर भी नरम रुख दिखाते हुए कहा कि अगर वे आते हैं तो पार्टी उन्हें साथ लेने को तैयार है.
ये भी पढ़ें: मेरठ नीला ड्रम केस: सुनवाई से पहले ही बदल गया था मुस्कान और साहिल का व्यवहार, दोषी साबित होते ही दोनों का हुआ ये हाल!
ADVERTISEMENT


