कैश, अमेरिकी डॉल और सोने की चैन... राम मंदिर चंदा चोरी केस में पुलिस ने बताया किस आरोपी के पास क्या-क्या मिला

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से हुई बरामदगी का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है. छापेमारी में लाखों रुपये नकद, अमेरिकी डॉलर, चांदी और सोने जैसी धातुएं, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और कई अहम सबूत मिले हैं, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है.

टिन्नू यादव समेत आरोपियों से क्या-क्या मिला?
टिन्नू यादव समेत आरोपियों से क्या-क्या मिला?

समर्थ श्रीवास्तव

follow google news

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में चंदा चोरी विवाद को लेकर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान रिकवर की गई चीजों की डिटेल अब सार्वजनिक कह है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में अरेस्ट किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नगदी, बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य, विदेशी मुद्रा और कई तरह की धातुएं बरामद की गई हैं. पुलिस ने जिस आरोपियों की डिटेल सार्वजनिक की है उनमें 7 नाम शामिल हैं. किस-किस के हैं ये नाम और इनके पास से पुलिस को क्या क्या मिला? चलिए जानते हैं इस खबर में..

Read more!

मनीष कुमार यादव के पास से क्या मिला?

पुलिस द्वारा जारी की गई आधिकारिक बरामदगी रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या के नयाघाट निवासी मनीष कुमार यादव के पास से कुल 2,00,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं. इसमें 500 रुपये के 270 नोट, 200 रुपये के 105 नोट और 100 रुपये के 400 नोट शामिल हैं. वहीं, मिल्कीपुर के रहने वाले दूसरे आरोपी करुणेश पाण्डेय के कब्जे से कुल 18,07,063 रुपये की भारी-भरकम राशि मिली है.  इसमें विभिन्न नोट और सिक्के शामिल हैं. तीसरे आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पास  16,82,040 रुपये बरामद किए गए हैं.

रमांकर मिश्रा के पास से 7,32,170 रुपये और...

इस छापेमारी के दौरान आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्कू के हॉस्टल में छापेमारी से 1,00,000 रुपये नकद (500 के 180 नोट और 100 के 100 नोट) बरामद किए गए. इसके अलावा आरोपी रमांकर मिश्रा के पास से 7,32,170 रुपये नकद, 2 सफेद धातु के सिक्के और 24.72 ग्राम वजन का 1 पैर का बिछुआ बरामद हुआ है.

लवकुश मिश्रा और अविनाश शुक्ला से हुई बड़ी जब्ती

वहीं लवकुश मिश्रा के पास से 14,25,000 रुपये नकद मिले हैं.  इसमें 500 रुपये के 2850 नोट शामिल हैं. सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बरामदगी आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है. पुलिस को अविनाश के कब्जे से 20,39,220 रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर, 159.54 ग्राम चांदी जैसी धातु, 8.14 ग्राम वजन की 1 पीली धातु की चैन और 3.44 ग्राम वजन की 1 पीली धातु की भारती बरामद की गई है. पुलिस अब इन सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई को मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में असली खिलाड़ी कौन? आरोपियों ने पूछताछ में किया इस नाम खुलासा

    follow google news