राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में असली खिलाड़ी कौन? आरोपियों ने पूछताछ में किया इस नाम खुलासा

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ के दौरान अब ट्रस्ट के एक बड़े पदाधिकारी का नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है. एसआईटी कथित गड़बड़ियों, कर्मचारियों की नियुक्ति, संपत्ति और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नया खुलासा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नया खुलासा
google news

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार गहराता जा रहा है. इस मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों से जब पुलिस और SIT कड़ी पूछताछ कर रही है तो कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पूछताछ के दौरान अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक बेहद पावरफुल और रसूखदार शख्स की संलिप्तता को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि ट्रस्टी अनिल मिश्रा हैं, जिनका नाम अब इस पूरे घटनाक्रम में खुलकर सामने आ रहा है.