सुल्तानपुर: आधी रात सिंगर संजय यदुवंशी के घर दीवार फांदकर क्यों पहुंची पुलिस? जानें पूरा मामला

Singer Sanjay Yaduvanshi Sultanpur Police Raid News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मशहूर अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात पुलिस की भारी-भरकम टीम ने दबिश दी. परिजनों ने पुलिस पर घर में जबरन घुसने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि वे जानलेवा हमले के एक मामले में वारंट तामील कराने गए थे.

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस दबिश पर बवाल
अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस दबिश पर बवाल
Google CTA

Sanjay Yaduvanshi Police Raid News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में प्रसिद्ध अवधी लोकगायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात भारी पुलिस बल की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया. धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित उघड़पुर गांव में पुलिस टीम सिंगर की तलाश में पहुंची थी. हालांकि, दबिश के दौरान संजय यदुवंशी घर पर मौजूद नहीं मिले. इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद पीड़ित परिवार और खुद गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. क्या है पूरा मामला, आखिर क्यों पुलिस उनकी तलाश में पहुंची? विस्तार से जानिए इस खबर में...

Read more!

पहले जानें पूरा मामला और परिजनों का आरोप? 

घटना के बाद संजय यदुवंशी के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि आधी रात को 150 से 200 की संख्या में पुलिस वाले घर पहुंचे और कुछ पुलिसकर्मी बाउंड्री व छत फांदकर जबरन घर में दाखिल हो गए. गायक संजय यदुवंशी के पिता ने एक भावुक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस उनके बेटों संजय और शिवा यादव की तलाश में आई थी और गाली-गलौज करने लगी. पिता ने आशंका जताई कि पुलिस उनके बेटों का एनकाउंटर कर सकती है और यदि ऐसा कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी.

'कलाकार को अपराधी क्यों बना रहे?' संजय यदुवंशी

मामले के तूल पकड़ने के बाद सिंगर संजय यदुवंशी ने भी अपने फेसबुक पेज के जरिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई. संजय ने पूछा कि पुलिस के पास कोई सर्च वारंट या गिरफ्तारी वारंट था तो उसे दिखाया क्यों नहीं गया. उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिरकार एक अवधी कलाकार को अपराधी की तरह क्यों पेश किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आलाधिकारियों के द्वार पर धरना देंगे.

यह पढ़ें: 'दोस्त ही निकला आस्तीन का सांप', लखनऊ में 2250 रुपये के लिए दोस्त को यूं तड़पाकर मारा, सन्न कर देने वाला मामला

जानें पुलिस क्यों पहुंची थी उनके घर?

पूरे विवाद पर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी आधिकारिक बयान सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली में वादी जफरुल हसन की तहरीर पर दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में संजय यदुवंशी मुख्य आरोपी हैं और लगातार वांछित चल रहे हैं. इसके अलावा सितंबर महीने में भी अमहट चौराहे पर मारपीट के एक मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के अभद्रता और एनकाउंटर वाले आरोपों को असत्य व निराधार बताते हुए साफ किया कि टीम केवल कोर्ट द्वारा जारी वारंट की कानूनी प्रक्रिया पूरा करने गई थी. फिलहाल पुलिस की टीमें संजय यदुवंशी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें:  'फूलन देवी बनकर लूंगी बदला....' बदायूं में जलती झोपड़ी के सामने लड़की की क्यों खाई ये कसम, जानें पूरा मामला