स्वतंत्र भारद्वाज को लगा झटका! कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा, जानें कितने दिन की मिली कस्टडी?

शिवानी गोस्वामी

• 05:09 PM • 05 Sep 2026

Swatantra Bhardwaj News: दिल्ली जंतर-मंतर मारपीट मामले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से गिरफ्तारी के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित जज के आवास पर पेश किया गया, जहां से उसे 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. उधर, हिंदू रक्षा दल ने उसके समर्थन में प्रदर्शन किया है.

स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Google CTA

Swatantra Bhardwaj Court Hearing Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 14 साल की नाबालिग बच्ची के पिता से मारपीट और पॉडकास्ट में बेफिक्री से जुर्म कबूल करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में संबंधित जज के आवास पर पेश किया गया.

Read more!

1 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया

कोर्ट में जज के आवास पर हुई सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रक्रिया पूरी की गई.

  • पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश के लिए रिमांड की मांग की, जिसके बाद अदालत ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस हिरासत (पुलिस रिमांड) में भेज दिया.
  • मामले में पुरानी एफआईआर के तहत SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी जा चुकी हैं.
  • इसके अलावा सोशल मीडिया पर पीड़िता को मिल रही ऑनलाइन धमकियों के मामले में अलग से POCSO (पॉक्सो) एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, थाने का किया घेराव

एक तरफ जहां पुलिस और जांच एजेंसियां स्वतंत्र भारद्वाज पर कानूनी शिकंजा कस रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उसके समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट (संसद मार्ग) थाने पहुंचे और नारेबाजी की.
हिंदुत्व का रक्षक बताया: कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज को "हिंदुत्व का रक्षक" बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ गलत और फर्जी आरोपों के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

यह पढ़ें: 'वो मेरे साथ था, फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच आई और...' स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत पर दोस्त ने बताई आंखों देखी कहानी

क्या था पूरा मामला?

इस पूरे विवाद की शुरुआत 23 जून 2024 को जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी. शिकायतकर्ता अपनी 14 साल की बेटी के साथ वहां पहुंचे थे, जहां वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने बच्ची के पिता पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया था, जिससे उनके सिर में कई टांके आए थे.

इसके बाद हाल ही में एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज हंसते-मुस्कुराते हुए कह रहा था कि उसने सिर फाड़ा लेकिन बड़े-बड़े नेताओं के उसके साथ होने की वजह से उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका. इस वायरल वीडियो के बाद राहुल गांधी, चंद्रशेखर आजाद और सीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. अब 1 दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद पुलिस उससे आगे की पूछताछ और ट्रोल्स/धमकियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार? अब सामने आई पूरी कहानी