'मेरा भाई सिर्फ ड्राइवर था…' राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस आरोपी टिन्नू यादव के भाई दिनेश ने किए कई चौंकाने वाले दावे

Ayodhya Tinnu Yadav News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने अपने भाई को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है.

टिन्नू यादव की गिरफ्तारी के बाद भाई दिनेश का बड़ा दावा
टिन्नू यादव की गिरफ्तारी के बाद भाई दिनेश का बड़ा दावा
Google CTA

Ram Mandir Chadhawa Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में  जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है तो खुलासे सामने आ रहे हैं. मामले में गिरफ्तार किए गए टिन्नू यादव के सगे भाई दिनेश यादव ने अब हमारे सहयोगी 'आज तक' से बात की है. इस दौरान दिनेश यादव ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने कहा है कि उनके भाई पूरी तरह से निर्दोष हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाने के लिए केवल छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है.  इस पूरी बातचीत में उन्होंने अपने भाई टिन्नू यादव पर लगे आरोपो पर क्या क्या कहा जानिए इस खबर में...

Read more!

बचपन के साथी और भाई के स्वभाव पर बड़ा दावा

दिनेश ने अपने भाई टिन्नू यादव का बचाव करते हुए कहा कि बचपन से ही उनके भाई का स्वभाव बहुत अच्छा रहा है. आज तक उनके खिलाफ कोई एक मुकदमा या कहीं कोई लफड़ा नहीं रहा है. अचानक इतने सारे आरोप लगने को उन्होंने पूरी तरह गलत और निराधार बताया. उन्होंने कहा कि बस किसी तरीके से फंसाकर मामले को घुमाया जा रहा है ताकि बड़े लोग बच सकें.

चंपत राय और अनिल मिश्रा पर पल्ला झाड़ने का आरोप

दिनेश यादव के अनुसार, टिन्नू यादव पिछले 20 सालों से चंपत राय के बेहद करीबी रहे हैं और उनके साथ काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने महेश नारायण सिंह और प्रमन जी के साथ भी काम किया था. पूछताछ और आरोपों के बीच दिनेश ने कहा कि बड़े लोगों को उन्हें बचाना चाहिए था, लेकिन चंपत राय ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कल की पूछताछ के बाद अनिल मिश्रा ने सब कुछ टिन्नू यादव पर ही डाल दिया है.

एक लाख की रिकवरी पर उठाए गंभीर सवाल

अखबारों में टिन्नू यादव को बड़े अपराधी के रूप में दिखाए जाने पर भाई ने आपत्ति जताई. दिनेश ने कहा कि टिन्नू के पास से मात्र 1 लाख रुपये की बरामदगी बताई जा रही है, वह कोई 18, 20 या 30 लाख रुपये वाला अपराधी नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिनके यहां से इतनी बड़ी रकमें रिकवर हुई हैं, उनका क्या हुआ. उन्होंने साफ कहा कि टिन्नू वहां एक ड्राइवर के तौर पर पहुंचा था और दर्शन कराने से लेकर ट्रस्ट की चीजाें में उसका इन्वॉल्वमेंट था, लेकिन अब सारा दोष उस पर मढ़ा जा रहा है.

कानूनी लड़ाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन प्लान

मामले में वकीलों द्वारा केस लड़ने से पीछे हटने के सवाल पर दिनेश ने कहा कि अगर उनका भाई निर्दोष है तो न्यायालय और सरकार खुद व्यवस्था करेगी. उनका परिवार अभी हताश है और कोर्ट-कचहरी जाने को तैयार नहीं है, सब कुछ भगवान भरोसे है. दूसरी तरफ, पुलिस सूत्रों का कहना है कि टिन्नू यादव आरोपी हैं और उनकी अरेस्टिंग हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें: कैश, अमेरिकी डॉल और सोने की चैन... राम मंदिर चंदा चोरी केस में पुलिस ने बताया किस आरोपी के पास क्या-क्या मिला