कैश, अमेरिकी डॉल और सोने की चैन... राम मंदिर चंदा चोरी केस में पुलिस ने बताया किस आरोपी के पास क्या-क्या मिला

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से हुई बरामदगी का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है. छापेमारी में लाखों रुपये नकद, अमेरिकी डॉलर, चांदी और सोने जैसी धातुएं, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और कई अहम सबूत मिले हैं, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है.

ADVERTISEMENT

टिन्नू यादव समेत आरोपियों से क्या-क्या मिला?
टिन्नू यादव समेत आरोपियों से क्या-क्या मिला?
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में चंदा चोरी विवाद को लेकर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान रिकवर की गई चीजों की डिटेल अब सार्वजनिक कह है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में अरेस्ट किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नगदी, बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य, विदेशी मुद्रा और कई तरह की धातुएं बरामद की गई हैं. पुलिस ने जिस आरोपियों की डिटेल सार्वजनिक की है उनमें 7 नाम शामिल हैं. किस-किस के हैं ये नाम और इनके पास से पुलिस को क्या क्या मिला? चलिए जानते हैं इस खबर में..