वाराणसी: रात में होटल पहुंचे विकास और प्रिया, रिश्तेदार बताकर रूम बुक किया, फिर कुछ घंटे बाद ही दोनों के मिले शव, आखिर बंद कमरे में क्या हुआ?

• 09:46 AM • 17 Nov 2026

Varanasi Double Death Hotel Case: वाराणसी के होटल केजे में देर रात युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती का शव बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवक फंदे से लटका मिला. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद विवाद की बात सामने आई है.

 वाराणसी के होटल में दो शव मिलने से सनसनी (सांकेतिक फोटो)
वाराणसी के होटल में दो शव मिलने से सनसनी (सांकेतिक फोटो)
Google CTA

Varanasi News: वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर स्थित एक होटल में देर रात तक सबकुछ सामान्य था. होटल के एक कमरे में 20 वर्षीय विकास केसरी एक युवती के साथ ठहरा हुआ था. विकास ने युवती को अपना रिश्तेदार बताकर कमरा बुक कराया था. दोनों के कमरे में जाने के बाद काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, न तो कोई बाहर आया और न ही कमरे से किसी तरह की आवाज सुनाई दी. काफी इंतजार के बाद होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

Read more!

पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर की की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया. लेकिन दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया. कमरे के बाथरूम में युवती का शव पड़ा था, जबकि विकास पंखे से लटका हुआ था. अब सवाल उठे रहे है कि आखिर बंद कमरे के अंदर ऐसा क्या हुआ था जो दोनों की मौत की वजह बना?

रिश्तेदार बताकर होटल में ठहरे थे विकास और प्रिया

यह मामला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित होटल केजे का है. यहां बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट निवासी 20 वर्षीय विकास केसरी एक युवती के साथ पहुंचा था. युवती की पहचान बड़ागांव बसनी निवासी 23 वर्षीय प्रिया केसरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विकास ने प्रिया को अपना रिश्तेदार बताकर होटल में कमरा बुक कराया था.

दरअसल, प्रिया विकास के सगे बड़े भाई की साली थी. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध भी थे. होटल में ठहरने के बाद दोनों कमरे के अंदर चले गए. काफी समय बीत गया, लेकिन न तो कमरे से कोई गतिविधि दिखाई दी. इस पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ. उन्होंने मामले की जानकारी बड़ागांव थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला गया.

यह पढ़ें: गाजियाबाद: पति गया था गांव तो प्रेमी से मिलने पहुंची दो बच्चों की मां, फिर कमरे में मिली लाश, जानें क्या हुआ?

बाथरूम की फर्श पर मिला प्रिया का शव

कमरे के अंदर पहुंचते ही पुलिस को जो दिखाई दिया, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया. प्रिया का शव बाथरूम की फर्श पर पड़ा था. उसके गले पर कटने का निशान था. वहीं, विकास का शव कमरे में पंखे से बंधे फंदे के सहारे लटक रहा था. एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने से होटल में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि विकास ने पहले प्रिया की हत्या की और इसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी. हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

शुरुआती जांच में ये बात आई सामने

बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है. बताया गया है कि प्रिया की शादी कहीं और तय हो गई थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई थी. पुलिस इस विवाद को भी घटना से जोड़कर जांच कर रही है. पुलिस ने विकास और प्रिया के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: 3 बच्चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, फिर थाने में पति ने दे दी साथ रहने की इजाजत