वाराणसी: बाथरूम में मिली थी M.sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय की सड़ी-गली लाश, अब पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, जानें उसने क्यों मारा?

रोशन जायसवाल

• 12:28 PM • 08 Sep 2026

Varanasi Shreya Upadhyay Murder Case : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बहुचर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राजातालाब इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी. शादी तय होने से नाराज होकर विवेक ने दोस्त के साथ मिलकर एमएससी छात्रा की हत्या की थी.

श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे एनकाउंटर में गिरफ्तार
श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे एनकाउंटर में गिरफ्तार
Google CTA

Shreya Upadhyay Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जगतपुर पीजी कॉलेज की एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. वारदात के मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी विवेक चौबे को पुलिस ने मंगलवार सुबह राजातालाब थाना क्षेत्र के जगतदेवपुर के पास एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Read more!

एक मकान के बाथरूम से मिला था श्रेया का सड़ा-गला शव

यह खौफनाक वारदात 18 अगस्त से शुरू हुई थी, जब श्रेया कॉलेज के लिए निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी. परिजनों की सूचना के बाद जब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए जांच शुरू की तो उसकी अंतिम लोकेशन बछाव इलाके में मिली. संदिग्ध विवेक चौबे के रिश्तेदार के पास से कमरे की चाबी मिलने पर जब श्रेया की मां ने ताला खोला तो अंदर बाथरूम के फर्श पर श्रेया का शत-विक्षत शव देखकर सभी के होश उड़ गए. घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी विवेक चौबे फरार चल रहा था.

इस वजह से नाराज था प्रेमी

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि श्रेया के परिजनों ने उसकी शादी पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ तय कर दी थी. इस बात से उसका प्रेमी विवेक चौबे बेहद नाराज था. इसी रंजिश में विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर श्रेया को रास्ते से हटाने की साजिश रची. जांच में सामने आया कि पुनीत मिश्रा को 22 लाख रुपये देने का लालच देकर इस हत्याकांड में शामिल किया गया था. पुलिस पूर्व में 24 अगस्त को एनकाउंटर के दौरान पुनीत मिश्रा को और 27 अगस्त को विवेक के पिता रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

यह पढ़ें: झांसी: शादी के डेढ़ महीने बाद कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी ने अब पलट दिया पूरा मामला! कैमरे पर बताई जेठ वाली नई कहानी

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी विवेक चौबे राजातालाब क्षेत्र के आसपास छिपा हुआ है. जब पुलिस टीम ने जगतदेवपुर के पास घेराबंदी की, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख खाकी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी. आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है.

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: शादी के 10 दिन बाद गुजरात गया पति, फिर 45 दिन बाद मिली पत्नी के मां बनने की खबर, लौटा तो सामने आई पूरी कहानी