बाराबंकी: शादी के 10 दिन बाद गुजरात गया पति, फिर 45 दिन बाद मिली पत्नी के मां बनने की खबर, लौटा तो सामने आई पूरी कहानी
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने सुबेहा पुलिस थाने में बच्चे को जन्म दिया. पति का आरोप है कि पत्नी शादी से पहले ही गर्भवती थी, वहीं पत्नी ने किसी अन्य युवक पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

शादी के डेढ़ महीने बाद ही दुल्हन बन गई मां!
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों तक को चौंका दिया है. यहां एक युवती की शादी को अभी महज डेढ़ महीना ही बीता था कि उसने पुलिस थाने में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
