'किसी को रास्ते में..धूप में...बारिश में नमाज पढ़ने का शौक नहीं है. मस्जिद में जगह कम है..उसके कारण कोई 5 मिनट रास्ते में नमाज पढ़ लिया तो आपको तकलीफ हो जती है क्या?' वरिस पठान ने सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर पलटवार करते हुए आगे कहा...'अरे हमने तो कभी ऑब्जेक्शन नहीं किया, हमारे हिंदू भाई कई बार ट्रेनों अंदर, एयरपोर्ट पर भजन करते हुए...प्रर्थना करते हुए देखा और हमने तो कभी आपत्ति नहीं उठाई. पर यहां जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं कि...नहीं हम हमारे हिसाब से करेंगे. अरे क्या करेंगे? '
ADVERTISEMENT
वारिस पठान यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा- ''क्या करेंगे...मार डालेंगे हमें? क्या करेंगे...गोली मार देंगे? ' इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए. मैं तो चाहूंगा कि मोदी जी सुनिए..देखिए. आपके मुख्यमंत्री क्या अल्फाज इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या यही है आपका सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास? मुसलमान यदि जुम्मे पर 5 मिनट नमाज पढ़ लिया तो किसके पेट में दर्द हो रहा है. कायदा कानून का पालन करते हुए किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाए बिना...और यहां आप नहीं करते हैं क्या? कांवड़ यात्रा निकालते हैं. अरे हम तो कभी आपके ऊपर आब्जेक्शन नहीं उठाते कि इतना रास्ते को घेर लिया...ट्रैफिक जाम कर लिया.''
कानून सबके लिए बराबर- वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा- ''संविधान इक्वलिटी की बात करता है. जितना आधिकार योगी का है उतना ही अधिकार वारिस पठान का भी है इस देश के ऊपर. कानून सबके लिए बराबर लागू होना चाहिए. एक ही समुदाय को टारगेट करना और उसके खिलाफ नफरत फैलाना मैं समझता हूं सरासर गलत है. इस तरह की धमकी देना एक चीफ मिनिस्टर को शोभा नहीं देता है. मोदी जी को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए.''
संभल CO अनुज चौधरी के बयान का CM योगी ने किया समर्थन, कहा- 'पहलवान हैं, पहलवानों की तरह बोलेगा..'
सीएम योगी ने ऐसा कह दिया कि मच गया बवाल?
लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि प्रदेश में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. उन्होंने मंच से साफ कहा कि, सड़क लोगों के चलने के लिए है और इसलिए किसी को सड़क रोकने का अधिकार नहीं है. अगर जगह कम हो रही है तो शिफ्ट में पढ़िए या अपने तय धार्मिक स्थलों पर ही नमाज पढ़े. नमाज पढ़नी है और संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. सीएम ने आगे कहा कि लोग मुझसे पूछते है कि, साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती है? तो मैं कहता हूं, नहीं कतई नहीं होती है. आप जाकर देख लो.'' नमाज को लेकर सीएम योगी का पूरा बयान यहां पढ़ें https://www.newstak.in/uttar-pradesh/story/yogi-adityanath-road-namaz-warning-lucknow-statement-3257326-2026-05-18
कौन हैं वारिस पठान ?
वारिस पठान (Waris Pathan) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पेशे से वकील (Advocate) हैं. वह मुख्य रूप से असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़े हैं और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) हैं. वारिस पठान साल 2014 से 2019 तक मुंबई की भायखला (Byculla) विधानसभा सीट से AIMIM के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. साल 2020 में उन्हें AIMIM का आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से वे अक्सर टीवी बहसों (Debates) और मीडिया में पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं. वे अपने तीखे बयानों और भाषणों के कारण अक्सर मीडिया की सुर्खियों और विवादों में रहते हैं. साल 2016 में महाराष्ट्र विधानसभा के भीतर 'भारत माता की जय' का नारा लगाने से इनकार करने के बाद उन्हें विधानसभा से निलंबित (Suspend) कर दिया गया था, जिसने उस वक्त काफी तूल पकड़ा था.
'वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है'...बरेली में हुए बवाल पर बोले CM योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


