'वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है'...बरेली में हुए बवाल पर बोले CM योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया गया है कि आने वाली पीढ़ियां भी दोबारा दंगा करने से पहले सोचेंगी.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का बयान सामने आया है. सीएम योगी ने इस घटना को कहा कि कल बरेली में एक मौलाना भूल गया की प्रदेश में किसकी सरकार है. उसे लगा कि धमकी देंगे और हम जबरदस्ती व्यवस्था को जाम कर देंगे, लेकिन हमने साफ कह दिया कि न तो जाम लगागे और न ही कर्फ्यू.