अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर ने नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दी सहमति, गुजरात में होगी जांच

अंकित शर्मा

• 07:20 PM • 13 Nov 2026

Urmila Sanawar Narco Test: अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर एक बार फिर देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंचीं. सुनवाई के दौरान उन्होंने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने पर सहमति जताई. यह टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा. हालांकि, अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है. मेडिकल जांच के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर ने बताई आगे की तैयारी
अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर ने बताई आगे की तैयारी
Google CTA

Urmila Sanawar Narco Test: अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. शुक्रवार को देहरादून की सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं उर्मिला सनावर ने दोनों टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया गुजरात के गांधीनगर में पूरी की जाएगी. हालांकि, अभी टेस्ट की तारीख सामने नहीं आई है. उर्मिला सनावर ने बताया कि उससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.

Read more!

दो घंटे तक चली सुनवाई, कोर्ट में दी सहमति

बता दें कि उर्मिला सनावर शुक्रवार को देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट पहुंचीं. यहां करीब दो घंटे तक सुनवाई चली. कोर्ट से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उर्मिला ने बताया कि उन्होंने जज के सामने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की सहमति दी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी पार्टी या व्यक्ति के दबाव में यह फैसला नहीं ले रही हैं. वह अपनी इच्छा से दोनों टेस्ट कराना चाहती हैं.

गुजरात के गांधीनगर में होंगे दोनों टेस्ट

उर्मिला ने बताया कि नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. इसके बाद उन्हें गुजरात के गांधीनगर ले जाया जाएगा. वहां दोनों टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होगी. इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी.उन्होंने बताया कि कोर्ट में उनके साथ एक वकील और परिवार का एक सदस्य मौजूद रह सकेगा. उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट में अंकिता भंडारी मामले से जुड़े उनके बयान दर्ज हुए हैं. हालांकि, इन बयानों को उन्होंने गोपनीय बताते हुए मीडिया के साथ साझा करने से इनकार कर दिया.

जेल में अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर लगाए आरोप

उर्मिला सनावर कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं उनका किडनैप किया गया है. जेल में रहने के दौरान उर्मिला ने अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि जेल में उन्हें कुछ इंजेक्शन दिए गए थे, जिसके बाद उनके पैरों में कंपन होने लगा. उन्होंने उत्तराखंड पुलिस पर भी गिरफ्तारी के दौरान बर्बरता करने का आरोप लगाया. उर्मिला ने कहा कि उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी. उन्होंने अपने हाथों पर निशान होने की बात भी कही. ये सभी आरोप उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा से मिलीं जेनी, बताया अब क्या उठाएंगी अगला कदम, जानें मुलाकात में क्या-क्या हुई बात?